गूगल ने शुक्रवार दोपहर प्ले स्टोर से पेटीएम को हटा दिया था। गूगल का कहना था कि कंपनी ऑनलाइन कसीनो और स्पोर्ट्स बेटिंग को इजाजत नहीं दे सकती। पेटीएम ने यूजर्स से कहा- आपके पैसे सुरक्षित हैं। हम जल्द लौटेंगे। आखिरकार, 4 घंटे बाद पेटीएम की प्ले स्टोर पर वापसी हो गई।
2. ट्रेन का सफर हो सकता है महंगा, यात्रियों को देना पड़ सकता है एक्स्ट्रा चार्ज:
केंद्र सरकार अब एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों पर भी यूजर चार्ज लगाने पर विचार कर रही है। भारतीय रेलवे ज्यादा व्यस्त स्टेशनों पर यात्रियों से चार्ज वसूलेगा। हालांकि, रेलवे ने कहा है कि यह निर्णय यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और रेवेन्यू बढ़ाने के लिए किया गया है।
3. IPL में पहली बार टीम को मिलेंगे अनलिमिटेड कोरोना सब्स्टीट्यूट:
कोरोना के बीच इस बार IPL में 3 खास बातें देखने को मिलेंगी। जैसे चोटिल खिलाड़ी की जगह दूसरा प्लेयर सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल हो सकेगा। फ्रंट फुट नो बॉल फील्ड की बजाय थर्ड अंपायर देखेगा। और बॉल को चमकाने के लिेए बॉलर्स लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
4. मोदी ने विराट-अनुष्का से कहा- आप बेहतरीन पैरेंट्स साबित होंगे :
पीएम मोदी गुरुवार को 70 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बधाई दी थी। इसके जवाब में मोदी ने लिखा- आप दोनों बेहतरीन पैरेंट्स साबित होंगे। मोदी ने कंगना, करन जौहर के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को भी शुक्रिया कहा।
5. बिहार में चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे पर क्यों फंसा है पेंच:
बिहार में चुनाव के पहले सियासी सरगर्मी उफान पर है। पिछली बार 52 सीटों पर जदयू और भाजपा आमने-सामने थीं। जिनमें 22 पर हार-जीत का अंतर दस हजार से कम था। लोजपा 42 पर लड़ी, जिनमें 22 पर जदयू के खिलाफ थी। कहीं सीटों को लेकर दावेदारी है तो कहीं गठबंधन का पेंच फंसा है। आखिर ऐसा क्यों?
6. कोविड-19 वैक्सीन ट्रैकर: आखिर हमें कब तक वैक्सीन मिलेगी?
अगर अनुमति मिली तो ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका की कोवीशील्ड के साथ SPUTNIK-V के अंतिम फेज के ट्रायल्स भी हमारे यहां होंगे। खबर है कि भारत की फार्मास्यूटिकल्स कंपनी डॉ. रेड्डीज के साथ-साथ गुजराती कंपनी कैडिला हेल्थकेयर भी रूसी संगठन से संपर्क में हैं। अब सवाल यह कि हमें कब तक वैक्सीन मिलेगी?
7. अमिताभ 77 की उम्र में 17 घंटे काम कर रहे:
अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति-12' की शूटिंग में बिजी हैं। बिग बी ने देर रात घर लौटने के बाद तड़के 2:37 बजे ब्लॉग लिखा, "कुछ देर पहले काम से लौटा हूं और यह एक दिन में लगभग 17 घंटे की वर्किंग थी। कोविड-19 के बाद शरीर के लिए इतना पर्याप्त और फायदेमंद है।"
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.