देखने लायक है अनुष्का के चेहरे की खुशी


बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जो बल्लेबाजी और कप्तानी की भूमिका बहुत अच्छे निभाते है। आपको बता दें कि विराट के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक खूबसूरत सी फोटो शेयर करके दी थी।अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद से ही फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। 

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। जिसमें वह ब्लैक कलर की स्विम सूट में नजर आ रही हैं, इस फोटो में अनुष्का के चेहरे पर खुशी झलक रही है, जो देखने के लायक है। इस फोटो पर अब तक आठ लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही इस साथ इस फोटो पर कमेंट आने शुरू हो गए है। आपको बता दें कि अनुष्का के इस फोटो पर टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए दिल बनाया है।

फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा- 

उन सभी को मेरा आभार जिन्होंने मुझे इस दुनिया में अच्छाई और विश्वास के लिए हमेशा प्रेरित किया। जीवन में पहले से मौजूद अच्छाई को स्वीकार करते हुए, जिंदगी में कई चीजों की नींव रखनी होती है- एखार्ट टोल


अनुष्का शर्मा स्टारडम और चकाचौंध से दूर अपनी प्रेग्नेंसी को इस खास अंदाज में एनजॉय कर रही हैं। जहां तक इस वायरल फोटो की बात करें इसमें अनुष्का शर्मा का सिंपल लुक लोगों को काफी अच्छा लगा रहा है और जिस तरीके से अनुष्का ने फोटो में पोज दिया है वह उनके इस खास पल के सुखद आनंद को बयां कर रहा है। 

विराट और अनुष्का की शादी

कोहली और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली में हुई थी। शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में उन्होंने रिसेप्शन दिया था। विराट और अनुष्का ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया था। उस साल उनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग बेताब थे। विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते हुए तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ