विस्तारवादी चीन के साथ बढ़ते सीमा गतिरोध के बीच भारत को नौसेना के क्षेत्र में एक 'नया सहयोगी' मिल गया है। भारत की ओर से कहा गया है कि आगामी मालाबार नौसेना युद्धाभ्यास में अमेरिका और जापान के साथ ऑस्ट्रेलिया भी हिस्सा लेगा। मालाबार संयुक्त युद्धाभ्यास नवंबर माह में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में होगी। दरअसल, सबसे पहले भारत और अमेरिका मिलकर यह नौसेना युद्धाभ्यास करते थे, वर्ष 2015 में जापान इसमें शामिल हुआ जबकि ऑस्ट्रेलिया इसमें अब शामिल हुआ है।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.