Garlic Spice : आइए जाने लहसुन की लाभकारी फायदे और इतिहास के बारे में

Garlic Spice : आइए जाने लहसुन की लाभकारी फायदे और इतिहास के बारे में
लहसुन (Garlic)

लहसुन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। आयुर्वेद में लहसुन को प्रभावी औषधियों में से एक माना गया है।  यह कई रोगों के इलाज में अपना असर बहुत तेजी से दिखाता है। इसके सेवन से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। यह खाद्य को स्वादिष्ट बनाने में इस्तेमाल होने वाला दुनिया का सबसे पुराना मसाले का पौधा है। लहसुन ने अपनी यात्रा मध्य एशिया से शुरू की थी।

नवपाषाण काल के दौरान इसे घरेलू इस्तेमाल में लाया गया और 3000 ईसा पूर्व में यह मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीका में फैल गया। जिसने इसे शीघ्र ही यूरोप तक पहुंचने में सक्षम बनाया। औषधीय लाभ की वजह से इस पौधे को प्रकृति के सबसे अनमोल तोहफे के रूप में पहचाना जाने लगा। इसे वर्तमान में लहसुन को कई  श्रेणियों में विकसित किया गया जो आज दुनिया भर में उपयोग किए जा रहे हैं।

इतिहास में लहसुन की यात्रा की बात करें तो इसने हर प्रमुख सभ्यता को छुआ है। लेकिन इसकी वास्तविक उत्पत्ति पश्चिम और मध्य एशिया में रही है। इसे जंगली पौधे को जिसे एलीयम लॉन्गिकुस्पिस कहा जाता है।

अगर हम इसके फायदे की बात करें तो- 

  • लहसुन आपके रक्तसंचार को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है, जिससे शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करते हैं।
  • इसका प्रतिदिन सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कर मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल में 4 से 6 फीसदी गिरावट हो सकती है, जबकि एक अध्ययन के मुताबिक लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल में 10 फीसदी गिरावट आती है। 
  • इसके सेवन से रक्त में थक्का बनने की प्रवृत्ति बेहद कम हो जाती है, जिससे हृदयाघात का खतरा टलता है। लहसुन का सेवन उच्च रक्तचाप में भी काफी लाभदायक माना गया है।
  • इसमें एंटीबायोटिक दवाओं से अधिक गुण हैं, जिसकी वजह से वह रोगाणुओं का नाश करती है। यही कारण है कि घाव धोने के लिए लहसुन के एक भाग रस में तीन भाग पानी मिलाकर काम में लिया जाता है। इसके अलावा फंगल इंफेक्शन होने पर भी इसे लगाने से फायदा होता है । 
  •  
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और बीमारी रोधी गुण, जोड़ों के दर्द या गठिया तथा यह सूजन का भी नाश करने के साथ ही हाइपरटेंशन जैसी समस्या से आपकी रक्षा करते हैं। इसके अलावा यह सांस की तकलीफ और दांतों के दर्द में भी फायदेमंद है।  यदि काली खांसी की शिकायत हो, तो लहसुन के रस की पाँच-पाँच बूंदें सुबह-शाम लेनी चाहिए।
  • इसके सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रति सप्ताह पांच दाना कच्ची या पकी लहसुन खाने से कैंसर का खतरा 30 से 40 फीसदी कम हो जाता है। तेज गंध वाला लहसुन कैंसर, एड्स और हृदय रोग के विरुद्ध सुरक्षा कवच बन की तरह कार्य करता है।  
  • पाचनतंत्र के बेहतर क्रियान्वयन के लिए लहसुन बेहद लाभदायक होता है। यह आंतों के छिपे मल को भी बाहर निकाल देता है, और कब्ज से मुक्ति दिलाती है।
  • लहसुन के प्रयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-बी6, विटामिन-सी और मिनरल्स इसमें बेहद फायदेमंद होते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ