US President Elections : जॉर्जिया में फिर से होगी वोटों की गिनती

Washington, D.C.

इस समय पूरी दुनिया की नजर  अमेरिका के जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया, नेवाडा और ऐरिजोना के चुनावी नतीजों पर है। जॉर्जिया में वोटों का अंतर कम होने से गिनती दोबारा की जाएगी। इस बात की जानकारी जॉर्जिया के सेक्रटरी ऑफ स्टेट ब्रैड रैफनस्पर्गर ने दी है। उन्होंने अटलांटा में कहा कि इस दौरान पारदर्शिता रखी जाएगी। दरअसल, बाइडेन और ट्रंप के बीच यहां वोटों का अंतर इतना कम था। 

आपको बता दें कि यह अंतर सिर्फ 1,579 वोटों का था जिसे टाई के बराबर माना जाता है। खास बात यह है कि बाइडेन सिर्फ पेंसिल्वेनिया में जीत कर वाइट हाउस पहुंच सकते हैं। अगर वह पेंसिल्वेनिया नहीं भी जीतते तो किन्हीं दो स्टेट्स को जीतने से भी उनका काम बन जाएगा। वहीं, रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप को चारों राज्य- ऐरिजोना, नेवाडा, नॉर्थ कैरोलिना और पेंसिल्वेनिया जीतते हैं तो नतीजे बराबरी पर रुक जाएंगे।

अभी तक के नतीजों के मुताबिक यहां बाइडेन ट्रंप से 5,587 वोटों से आगे हैं। पहले ट्रंप ने बाइडेन पर 5 लाख से ज्यादा की बढ़त बनाई थी जो बाद में 18 हजार रह गई। अब बाइडेन आगे निकल गए हैं। इसके बाद ट्रंप ने यहां के चुनावी इतिहास पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया है- 'चुनावी अखंडता का फिलेडेल्फिया का इतिहास सड़ा हुआ रहा है।'

https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1324730186798161925?s=20

ऐरिजोना में बाइडेन 47,052 हजार लोटों से आगे हैं लेकिन ट्रंप धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यहां कुल 4.7 लाख वोट हैं लेकिन कितने वोट गिने जाने है, इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, चुनावी अभियान में डेमोक्रेट ने जॉर्जिया पर ज्यादा फोकस नहीं किया था। जो बाइडेन ने तो चुनाव से एक हफ्ते पहले तक राज्य का दौरा नहीं किया था। लेकिन वो यहां पर फिर भी आगे चल रहे थे। इस राज्य में कुल 16 इलेक्टोरल वोट हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ