होलिका की अग्नि में क्या डालें, आइस जानें राशि के अनुसार


राजेश शास्त्री, संवाददाता

मेष -

इस राशि वाले व्यक्ति होलिका दहन में गुड़ की आहुति दें। ऐसा करने से उन्हें मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

वृष -

इस राशि के लोग चीनी से आहुति दें सारी बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन -

इस राशि वाले अपामार्ग और गेंहू की बाली से हालिका दहन करें और कपूर से आहुति दें।

कर्क -

इस राशि वालों को लोहबान से होलिका दहन में आहुति देना चाहिए। इससे उन्हें नौकरी और करियर से जुड़ा शुभ सामाचार मिलेगा।

सिंह -

इस राशि वाले गुड़ की आहुति देकर पितरों को जरूर याद करें, व्यापार से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या -

इस राशि वाले लोग कपूर की आहुति दें। इससे कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

तुला -

इस राशि वाले लोग गूलर की लकड़ी जलाएं और कपूर की आहुति दें ऐसा करने से जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक -

इस राशि वालों को होलिका दहन में गुड़ की आहुति दें ऐसा करनें से उसके जीवन में विशेष लाभ होगा।

धनु -

इस राशि वालों को होलिका दहन में जौ व चना की आहुति दें। साथ में भगवान विष्णु की पूजा भी करें।

मकर -

इस राशि वालों को होलिका दहन शमी की लकड़ी से करें और तिल की आहुति दें। आपके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ -

इस राशि वालों को शमी की लकड़ी से होलिका दहन करें और तिल की आहुति दें।

मीन -

इस राशि वालों को होलिका दहन में जौ व चना की आहुति दें। इसके बाद पितरों को श्रद्धा से नमन करते हुए आभार व्यक्त करें। इससे हर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त-

  • 28 मार्च को शाम में 6.37 बजे लेकर रात में 8.56 बजे तक

शुभ मुहूर्त का कुल समय-

  • 2 घंटे 20 मिनट 

इसी मुहूर्त में होलिका दहन करना अत्यंत शुभ होगा और इस साल होलिका  दहन के समय भद्रा नहीं रहेगी। रविवार दिन में 1.33 बजे भद्रा समाप्त हो जाएगी, साथ ही पूर्णिमा तिथि रविवार रात में 12:40 बजे तक रहेगी। शास्त्रों की मानें तो भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन किया जाता है।

    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ