विशेष संवाददाता सूरज सिंह
बाराबंकी। होली पर्व के बाद होली मिलन के लिए एकल अभियान के पदाधिकारियों ने गांव में अध्यापन कार्य कर रहे आचार्यो व समाज के संभ्रांत व्यक्तियों, अतिथियों के साथ भिटरिया बाज़ार स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए।होली मिलन समारोह में अध्यक्ष डॉक्टर नीरज शुक्ल ने एकल अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में तीन सौ से ज्यादा ग्रामीण स्तरीय विद्यालय चल रहे है।
वही अभियान प्रभारी श्यामलाल मिश्र ने बताया कि शिक्षा सबको मिलनी चाहिए ये सभी का अधिकार है इसलिए इसे ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए एकल अभियान का योगदान सराहनीय है।
इसके साथ आकार्यक्रम को राजेश सिंह, राधेश्याम तिवारी ने संबोधित किया। होली मिलन समारोह में राजेश सिंह, नवीन बंका, शिवसेवक शुक्ला, संतोष शुक्ला, राम मनोरथ यादव, शैलेश शुक्ला, प्रशांत वर्मा, गंगा शरण वैश्य, सहित अन्य मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.