BANDA NEWS : कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम

  • बदौसा क्षेत्र के ग्राम तुर्रा में लगा मेला

बांदा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय यादव व पूर्व प्रधान सहित कई स्थानीय नेताओं के सहयोग से ग्राम तुर्रा में ऐतिहासिक मेला लगाया गया। जिसमें सबसे आकर्षण का केन्द्र कुश्ती प्रतियोगिता रही। जिसमें जनपद के अलावा बाहरी जनपदों व अन्य प्रांतों के पहलवानों ने भाग लिया। 

पहलवानों की कुश्ती देखने को दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुश्ती प्रतियोगिता में  झांसी, इलाहाबाद, दिल्ली, खुरहंड, नरैनी आदि क्षेत्र के पहलवानों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। कुश्ती प्रतियोगिता एवं मेले का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय यादव के अलावा पूर्व प्रधान  अरिमर्दन उर्फ रज्जू राजेश पांडे, बसंत मिश्रा, राम प्रकाश गर्ग, राजू पांडे, दिनेश ओझा, पूर्व प्रधान रामप्रसाद शिवहरे आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ