पवन ने ग्रहण की फोटो ग्राफर्स एसोसिएशन की सदस्यता


अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ 

बांदा। सोमवार को फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन की हुई मीटिंग में आल इंडिया फोटोग्राफर के प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने आल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन को छोड़कर फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन की अच्छी नीति और संगठन के कारणों को देखते हुए फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की फोटो ग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नितेश मेहता. प्रदेश महासचिव राजीव त्रिपाठी राज, प्रदेश प्रभारी उत्तम कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश श्रीमाली, राधेश्याम साहू, नितेश श्रीवास्तव ने आपस में बातचीत के दौरान निर्णय लेकर पवन वर्मा जी को प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में नियुक्त किया फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन मैं पवन वर्मा के आने से यूपी के सभी जिलों के फोटोग्राफरों में खुशी की साफ झलकती रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ