बिना जागरूकता के सफल नहीं हो सकता मिशन शक्ति अभियान : रीता शुक्ला

  • मिशन शक्ति अभियान का वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ
  • लखनऊ से सीधा दिखाया गया सजीव प्रसारण

बांदा। "मिशन शक्ति अभियान" फेज-3 का शुभारम्भ राज्यपाल, वित्त मंत्री भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से सजीव प्रसारण के माध्यम से किया गया। ‘‘मिशन शक्ति अभियान’’ जो 21 अगस्त से 31 दिसम्बर, 2021 तक चलाया जायेगा। जिसके परिपेक्ष में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन हेतु "मिशन शक्ति अभियान’’ फेज-3 का दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप नगर पालिका परिषद बांदा की सभासद श्रीमती रीता शुक्ला एवं अध्यक्षता श्रीमती वन्दना गुप्ता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, बांदा द्वारा की गयी। ’’मिशन शक्ति अभियान’’ फेज-3 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रीता शुक्ला द्वारा महिलाओं एवं बेटियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान की जागरूकता जब तक अपने आप में नही होगी तब तक उसे पूरी तरह से सफल नही बनाया जा सकता। प्रत्येक को अपने प्रति जागरूक होना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वन्दना गुप्ता द्वारा कहा गया कि नारी शक्ति का सहयोग देने वाला पुरूष होता है। जब घरों में बेटियां पैदा होती है, तो सबसे ज्यादा खुशी पिता को होती है। मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु कई योजनाएं चलायी जा रही है। उनका सपना है कि योजनओं को लाभ प्रत्येक को मिल सके। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान तभी सफल होगा जब महिलाओं के साथ हो रहे अपराध का डटकर सामना किया जाये। साथ ही कहा कि कहा जाता है कि हर सफल पुरूष के पीछे महिला को हाथ होता है, परन्तु हर सफल महिला के पीछे पुरूष का हाथ होता है। मातृ शक्ति को पहचानना होगा।

विधायक बबेरू चन्द्रपाल कुशवाहा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बेटियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि जिस देश में नारी की पूजा होती है, तो देश आगे बढ़ेगा। उ0प्र0 सरकार द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के लिये कई महत्वपूर्ण योजनां संचालित की गयी। हर नारी को अपनी शक्ति पहचानना होगा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल द्वारा मिशन शक्ति अभियान के कार्यक्रम में कहा कि सरकार की तरफ से महिलाओं का सशक्त बनाये जाने के लिये जो भी प्रयास किये जा रहे है वह जारी है। नारी को अपनी शक्तियों का प्रयोग स्वयं करें। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा को रोकने का प्रयास प्रत्येक महिला बीट सिपाही को अपने क्षेत्र में करना चाहिए। महिला को समाज के सामने कैसे लाया जाये, वह सभी प्रयास किये जा रहे है।

जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने उपस्थित महिलाओं एवं बेटियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान के फेज 1 व 2 के सफल होने के उपरान्त फेज-3 का शुभारम्भ किया गया। जो 21 अगस्त से 31 दिसम्बर, 2021 तक चलाया जायेगा। जिसमें 10 विभागों द्वारा साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार कर प्रेषित की गयी। उसी कार्ययोजना के अनुरूप साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान के फेज-3 मील का पत्थर साबित होगा। आज इस कार्यक्रम को जनपद स्तर में एवं समस्त 469 ग्राम पंचायतों में मिशन शक्ति अभियान फेज-3 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम स्तर की महिला कर्मचारियों की सहभागिता से कार्यक्रम लाइव प्रसारण भी देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य सिर्फ यह है कि लोंगो में जागरूकता पैदा हो और हमारी जो संस्कृति है जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवता का वास होता है।

मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में जनपद में कन्या सुमंगला योजना के तहत 1823 लाभार्थियों को 41.9 लाख की धनराशित प्रदेश स्तर से हस्तान्तरित की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर श्री सुधीर कुमार, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा डा0 दीपाली गुप्ता व अन्य लोगों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये। नारी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज-3 कार्यक्रम में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बेटियों को सम्मानित किया गया। 

जिसमें कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत आस्था सोनी, पूजा देवी, आस्था सैनी, प्रियांशी श्रीवास्तव स्वास्थ्य विभाग में डा0 रितम्बरा, डा0 सबीना निजामी, डा0 अर्चना भारती, उच्च शिक्षा में डा0 दीपाली गुप्ता, डा0 सबीहा रहमानी, माध्यमिक शिक्षा में कु0 बीना गुप्ता, शमीम बानो, डा0 शशि सिंह, शाइस्ता सिद्दीकी, बेसिक शिक्षा से कविता, अंजु खरे, युवा कल्याण शीलू, विनीता, रोशनी विश्वकर्मा, पुलिस विभाग से एस0आई0 शालिनी भदौरिया, होमगार्ड विभाग सहित अन्य विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मंच का सफल संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एस0के0 बघेल द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वेदप्रकाश मौया, उपजिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, जिला विकास अधिकारी डा0 रवि किशोर त्रिवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सम्बन्घित विभागों के अधिकारी, महिलायें एवं बच्चियां उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ