अहलेबैत से मोहब्बल हर मुसलमान पर फर्ज : आमिर मसूदी

  • ग्राम गोयरा में हुआ जलसे का आयोजन

बांदा। रविवार को ग्राम गोयरा मुगली में एक अजीमुश्शान जलसा-ए-सीरतुननबी सल्लाल्लहो अलैहे वसल्लम व जिक्रे अहले बैत का आयोजन किया गया। जिसमे उलमा और नात खवां शामिल हुए। ये जलसा शोबए तबलीग दारुल उलूम रब्बानिया और गांव वालों की ओर से आयोजित किया गया। जिसमे हजरत अल्लामा मौलाना  सैय्यद वाजिद रब्बानी साहब ने इमामे हुसैन की शान बयान करते हुए फरमाया कि इमामे हुसैन ने अपने सर को राहे मौला में पेश किया और पैगाम दिया ये सर कट तो सकता है पर पर बातिल के आगे झुक नही सकता। हजरत अल्लामा मौलाना सैय्यद आमिर मसूदी साहब फरमाया कि अहलेबैत की मोहब्बत हर मुसलमान पर फर्ज है शहादत पर बयान फरमाया। 

इस मौके पर सैय्यद आदिल मसूदी, सैय्यद असगर रब्बानी, सैय्यद नतहर रब्बानी, सैय्यद ताहिर मसूदी ने नातिया कलाम पेश किए। जलसे मे आए सभी लोगों ने जलसे को खूब सराहा और खुशी का इजहार किया। शोबए तबलीग के अमीर मौलाना सैयद आबिद रब्बानी साहब और गांव के लोगों ने जलसे को सजाया। जलसे में मोहम्मद रशीद, मुराद भाई  शरीफ रब्बानी हनीफ रब्बानी मोहम्मद सईद आदि की खास शिरकत रही और बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल रहे। गांव वालों ने और जिम्मेदार कमेटी के लोगो ने जलसे मे आए हुए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ