एआईजेजीएफ ने किया हडताल का बहिष्कार



  • खुला रहा बांदा सर्राफा बाजार

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ 

बांदा। सोमवार को आल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मयंक गुप्ता सर्राफ नें जानकारी दी कि कतिपय संगठनों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये हालमार्किंग कानूनों के विरोध मे उत्तर प्रदेश बंद का आव्हान 23 अगस्त को किया गया था। 

परंतु हड़ताल के आव्हान के बावजूद आज बांदा सर्राफा बाजार पू्र्ण रूप से खुला रहा एवं त्यौहारों के चलते ग्राहकों की भारी भीड भी लगातार बनी रही। आये दिन होने वाली हड़तालों को औचित्यहीन बताते हुये बांदा के सर्राफा व्यापारियों ने एआईजेजीएफ के नेतृत्व में हड़ताल का विरोध किया एवं हालमार्किंग कानूनों के साथ कदम से कदम मिला कर चलने की बात कही ताकि उपभोक्ता को शुद्ध आभूषणों की प्राप्ति सरलता से हो सके।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ