यमुना नदी के निचले इलाकों में बाढ़ प्रभावित गांवों का विधायक ने किया दौरा

बबेरु/बाँदा। बांदा जनपद के बबेरू क्षेत्र अंतर्गत आने वाले यमुना नदी के निचले इलाकों पर बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय विधायक ने दौरा किया। और बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, तथा समस्याओं के निराकरण हेतु तत्काल अधिकारियों को अवगत कराकर निर्देश दिए। बबेरू के क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने गुरुवार को बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले यमुना नदी के किनारे निचले इलाकों का दौरा किया। 

जिसमें मरका, इंगुआ, मऊ, बैरफ, समगरा, कलाना, आदि बाढ़ प्रभावित गांवो पर पहुंचकर जायजा लिया। और सभी सेक्टर व बूथ अध्यक्षों के साथ बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी। तथा समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराकर समस्याओं के निराकरण करने हेतु निर्देश दिए। 

इस दौरान समगरा सेक्टर अध्यक्ष अजय मिश्रा, बूथ अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी, बूथ अध्यक्ष लाल बहादुर साहू, बूथ अध्यक्ष रामराज निषाद, बूथ अध्यक्ष कुलदीप सिंह, अविनाश मिश्रा, सूर्यभान सिंह, कुअँर सिंह, चंदन सिंह, अभिमन्यु सिंह पूर्व प्रधान, राजाराम निषाद, गुलाब पयासी, राजभान सिंह, आकाश कश्यप, गयादीन प्रधान समगरा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ