रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया

  • बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी

बबेरु/बाँदा। रक्षाबंधन का त्योहार बबेरु कस्बे में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। सुबह से लोगों ने स्नान आदि के बाद तैयार होकर बहनों ने भाइयो की कलाई पर राखी बंधवाई। राखी बांधने से पहले बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया। और तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। कस्बे  से लेकर देहात तक मिठाई की दुकानें सज गईं थीं। बहनों ने मिठाई और राखी की दुकान पर खरीदारी जमकर की। सुबह बाइक से बहनें भाई के घर गईं। कहीं-कहीं भाइयों ने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाया। पूरे दिन रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों में भी रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला। 

भाइयों ने बहनों की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। रक्षाबंधन का त्योहार में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हर जगह चहल पहल रही। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन परंपरागत हर्षाउल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई में रेशम का धागा बांध कर अपना प्यार लुटाया। रविवार को भाई शुभ मुहूर्त में राखी बंधवाने अपनी बहनों के घर पहुंचे। राखी के पवित्र त्योहार को श्रद्धा और प्यार से मनाया गया। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के बाद लोगों ने खीर, पूड़ी, मालपूवा आदि परंपरागत पकवानों को छककर खाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ