यमुना की बाढ़ से केन व चंद्रावल नदी भी उफलाने लगी



शिवम सिंह, संवाददाता 

जसपुरा/पैलानी। तहसील क्षेत्र के चिल्ला कस्बे के पास बह रही यमुना नदी में लगातार बढ़ाने से तहसील क्षेत्र की केन नदी व चंद्रावल नदी भी उफलाने लगी हैं।केन व चंद्रावल नदी के उफलाने से मुख्य रूप से गौरी कलाँ - अमारा, पैलानी डेरा- सिन्धनकला तथा नादादेव - पदोहरा का रपटा तथा अन्य छोटे से रपटे डूब जाने से करीब तीन दर्जन गाँवो का सम्पर्क टूट गया है। लोग पैलानी, जसपुरा या बाँदा व अन्य जगहों पर जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट हो गया है।

लगातार पानी आने से चिल्ला में यमुना नदी आज गुरुवार को खतरे के निशान से महज एक मीटर की दूरी पर रह गई हैं। बढ रही नदी की जलधारा को देखते हुए जिला प्रशासन तहसील प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद हो गया है। बांधो के खुलने से यमुना नदी खतरे के निशान से लगभग 1 मीटर की दूरी पर रह गई हैं। इस समय नदी में 98.20 मीटर हैं वही कल 95.11 मीटर थी। यमुना नदी में लगातार आ रहे पानी को देखते हुए पैलानी तहसील प्रशासन भी अपनी नजर रखे हुए हैं। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरे इंतजाम कर रखे हैं प्रशासन ने। पैलानी के उपजिलाधिकारी रामकुमार के आदेश पर सभी बाढ़ प्रभावित गाँवो के लेखपालो ने भी कमर कस लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ