बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमारा ग्राम पंचायत का है जहां की रहने वाली शकुंतला ने जसपुरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 20/08/2021 21 को लाखन सिंह और महेश सिंह के खिलाफ मैंने गाटा संख्या 369, 368 जो आपसी बटवारा हो गया था और जो मेरे हिस्से में है जिसे जबरिया कब्जा करने के इरादे से खेत को जुतवाने के संबंध जिसकी प्रार्थना पत्र पीड़िता ने एसडीएम को और थाने में दिया था। जिसमे फैसला होने तक खेत किसी को जोतने को नहीं कहा गया था।
लेकिन 22/08/2021शाम करीब 6 बजे उपयुक्त दोनों लोग मुझे गाली गलौज देते कहा की खेत जोतने जा रहे कहां की गाली गलौज देते हुए की हिम्मत है तो खेत जोतने से रोक लो वही पर जान से मार देंगे और हमारा कुछ नहीं कर पाओगी जिसकी शिकायत थाने में की थी इसके बावजूद भी थाने थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जब पूरे मामले की जानकारी जसपुरा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि खेत का मामला है जिसमें लेखपाल को सूचना दी गई है और मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.