नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत


कमासिन/बांदा। रविवार को अपनी बहनसे रक्षाबंधन के अवसर पर कलाई पर रक्षा सूत्र बंधवा कर अपने घर वापस लौटते समय रात करीब 8:00 बजे खरौली गांव के समीप नीलगाय से टकराकर बाइक सहित युवक गिर गए। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर पहले सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर बांदा के लिए रेफर कर दिया गया था। 

लेकिन युवक की रास्ते में मौत हो गई है बताया गया है कि त्रिभुवन कुशवाहा पुत्र जियालाल कुशवाहा उम्र 45 वर्ष बबेरू से अपनी बहन से रक्षा सूत्र बधवाने के बाद शाम को अपने घर वापस आ रहा था कि खरौली गांव के समीप नीलगाय से बाइक टकरा गई जिससे युवक बाइक सहित गिर गए जिसके सर पर गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल युवक को उपचार है सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बांदा भेज दिया जिसकीरास्ते पर मौत हो गई है पुलिस ने कागजीकार्रवाई करते हुए सबको पोस्टमार्टम हेतु बांदा भेज दिया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ