जनपद में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

  • बहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधा स्नेह का धागा
  • मिठाईयों की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

बांदा। कोरोना वायरस का डर राखी के डोर के आगे नतमस्तक दिखा। कोरोना वायरस से मुक्त हुआ चित्रकूटधाम मंडल में आज हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। राखी के पर्व पर आज दो साल के बाद लोगों के चेहरों में हंसी खुसी नजर आई। यह हंसी खुसी किसी और चीज की नहीं बल्कि कोरोना जैसे गंभीर वायरस का डर आज लोगों के चेहरो में नजर नहीं आ रहा था। सुबह से ही लोगों ने पूजा पाठ कर अपनी बहनों से रक्षासूत्र बंधवाया और उचित उपहार देकर अपनी बहन का सम्मान किया। घरों में रहने वाले अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाते हुए बहनों ने स्नेह भरी रेशम की डोर बांधी। भाइयों ने अपनी बहनों को रक्षा करने का संकल्प लिया और उपहार भी भेंट किए। 

रविवार को बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध दीघार्यु की कामना की। भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ ही रोली-चावल से तिलक्र किया। आरती उतारी और मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए और बहन की रक्षा लिया। वैसे तो भाई बहन के इस पवित्र त्योहार में कभी भी राखी बांधी जा सकती है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राखी मुहूर्त के अनुसार बांधनी चाहिए। सुबह से ही घरों में उल्लास रहा। सबसे पहले घरों में रक्षाबंधन पर भगवान गणेश के राखी बांधी और घर में पूजा अर्चना की गई। बहनों ने भाई का मुंह मीठा कराया। छोटे-छोटे बच्चों में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही राखी और मिठाइयों की दुकानों में भीड़ उमड़ी रही। शहर के प्रमुख बाजार से लेकर गलियों तक दर्जनों राखी की दुकानें सजी रहीं। मिठाइयों की दुकानों में भी खासी भीड़ रही। 

हालांकि दो दिवसीय लॉकडाउन के बीच रविवार को शासन ने राखी व मिठाईयों की दुकानों को राहत दे दी थी। ऐसे में ज्यादातर लोगां ने रविवार को ही राखी और मिठाई की खरीददारी कर ली थी। लेकिन सोमवार की सुबह से भी दुकानों में खरीददारों की भीड़ लगी रही। रक्षाबंधन पर्व में राखी के साथ ही मिठाई का बड़ा महत्व है। इसको लेकर नामचीन मिठाई की दुकानों में सुबह से देर शाम तक खरीददारी के लिए जबरदस्त भीड़ रही। कचहरी रेलवे क्रासिंग पर स्थित दो नामचीन मिठाई की दुकानों में जबरदस्त भीड़ होने के कारण जाम जैसे हालात रहे। रक्षाबंधन पर्व के दिन करोड़ों रुपए की मिठाई की बिक्री हुई। पूरे शहर की मिठाई की दुकानें भी खरीददारों से गुलजार रहीं। शहर के छोटी बाजार, बाबूलाल चौराहा, मुख्य बाजार के अलावा छोटी दुकानों में भी मिठाई की जमकर बिक्री हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ