बलात्कार कर हत्या किए जाने पर BMF के संस्थापक एके बिंदुसार ने अपराधियों को गिरफ्तार कर तत्काल उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की

उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर में कमल किशोर मौर्य की 11 वर्षीय पुत्री श्रद्धा मौर्य का बलात्कार कर हत्या किए जाने पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर तत्काल उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की हैं...

राजेश शास्त्री, संवाददाता

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर नसीराबाद ग्राम सभा के कमल किशोर की पुत्री श्रद्धा मौर्य की हत्या किए जाने की घटना की सूचना प्राप्त होने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की हैं। बिंदुसार ने कहा कि पीड़ित परिवार को कम से कम उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा रू 5000000 धनराशि मुआवजा के तौर पर दिया जाए। 

उन्होंने लखनऊ एवं सीतापुर जनपद के पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस प्रकरण की पूरी जानकारी इकट्ठा करें और अपराधियों को हर हाल में सजा दिलाएं। उन्होंने पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि श्रद्धा मौर्य को न्याय दिलाने के लिए आप सभी साथी अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने पत्रकार बंधुओं से कहा कि इस तरह की घटनाओं में मीडिया को अपनी अहम भूमिका निभानी होगी तभी शासन प्रशासन एवं समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं गुंडागर्दी को समाप्त किया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ