BANDA NEWS : जनपद में धूमधाम से मनाया गया पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस



    • पीएम के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपाईयों ने मरीजों को बांटे फल
    • जनपद में हुए विभिन्न कार्यक्रम

बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को भाजपा द्वारा प्रस्तावित वृहद कार्यक्रमों के बीच जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृद्ध आश्रम, अनाथालय व अस्पतालों में पहुंचकर फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान चलाते हुए, विभिन्न तरीकों से विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े हर्षाल्लास के साथ मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंडित दीनदयाल धाम पीली कोठी बांदा में कार्यकर्ताओं द्वारा जिला उपाध्यक्ष कमलेश अवस्थी के संयोजन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां डॉ रामराज गुप्ता आनंद, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सुमन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, संजीव निगम नीलू, दिलीप गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा वृद्ध आश्रम व अनाथालय पहुंचकर फल वितरण करते हुए प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। जहां राजेश सेन, अनिल सैनी, सुरेंद्र वीर निषाद, नवीन गुप्ता, आलोक प्रजापति प्रमुख रूप से रहे। अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष नायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता खाईंपार मलिन बस्ती पहुंचे और उनके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। जहां वरिष्ठ भाजपा नेता विनय रजक, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम प्रसाद सोनी सहित अनुसूचित मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में दोपहर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ जिला प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लीलावती सिंह द्वारा किया गया। जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लीलावती सिंह ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित है। देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा सर्वप्रिय, सक्षम व कुशल नेतृत्व प्राप्त है। जिसने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को केंद्र में रखकर नीतियों का निर्माण किया है। 

मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के आधारभूत संरचनाओं का तीव्रता से विकास हुआ तथा विश्व पटल पर भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में तेजी से बदली है। भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच ने कोरोना महामारी के कठिन दौर में न केवल नागरिकों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया है। बल्कि विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का सफल संचालन कर 75 करोड़ से अधिक टीके लगाते हुए, आत्मनिर्भर भारत अभियान का शंखनाद कर, अर्थव्यवस्था को नई स्फूर्ति दी है।

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य माता बदल प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता तथा अखिलेश श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री शीला सिंह, प्रभाकर अवस्थी, कल्लू सिंह राजपूत, मनोज पुरवार, उत्तम सक्सेना, धनंजय करवरिया, संतराम सिंह, दिलीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, पार्वती गुप्ता, शैलेंद्र जयसवाल, पंकज रैकवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल बिस्किट आज सामग्री वितरित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ