Banda News : पुलिस ने मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की समस्या सुनी

 

शिवम सिंह, संवाददाता 

जसपुरा/बांदा। कस्बे में तीसरे फेस का मिशन महिला शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की समस्याओं को जसपुरा पुलिस सुनते हुए और उनको हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरुक किया गया। जसपुरा थाना पुलिस के द्वारा जसपुरा थाना क्षेत्र के गावों के स्कूलों में जाकर बच्चियों और महिलाओं को बुलाकर नारी सम्मान सुरक्षा के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई तथा उन्हें सम्मानित किया।

साथ ही महिलाओं के अधिकारों के बारे में जसपुरा थाना पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई जसपुरा कस्बे के तरौडा पहुंचकर बच्चियों और महिलाओं को नारी शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई इस मौके पर जसपुरा थाना की महिला कांस्टेबल सुमन त्रिपाठी ने सभी महिलाओं को 1090 1076 112 डायल पुलिस 181 आदि के बारे में जानकारी दी इस दौरान जसपुरा थाने की महिला कांस्टेबल सुमन त्रिपाठी हेड कांस्टेबल बृजकिशोर सचान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ