सपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचायेंः विजय करन

  • सपा अल्पसंख्यक सभा की बैठक का आयोजन

बांदा। शुक्रवार को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा जनपद बांदा की बैठक जिला कार्यालय बांदा में जिलाध्यक्ष मुशीर अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी विजय करन यादव व विशिष्ठ अतिथि ओम नारायण त्रिपाठी विदित ने कहा की सभी जिम्मेदार युवा साथियों को पूरी तन्मयता के साथ आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए जुट जाएं और पूर्व में किए गए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को अवगत कराएं समीक्षा बैठक का संचालन अबरार फारूकी ने किया इस बैठक में विभिन्न साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्षप मुसीर अहमद ने नगर अध्यक्ष शाहिद बेग ‘चांद’ व आरिफ़ रानू को नगर महासचिव मनोनीत किया गया।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, नासिर खान जिलाध्यक्ष मज़दूरसभा, राजन चंदेल जिलाध्यक्ष यूथब्रिगेड विकास त्रिपाठी, दिनेश यादव, सनत दीपू, प्रदीप परिहार, अरशद खान, दीपक गुप्ता, सगीर अहमद, निहाल, सब्बर रिज़वी शमीम हैदर, सादिक़ अली, तरुण नंदा, नीलम गुप्ता नगर अध्यक्ष महिला सभा, अभय श्रीवास्तव संतोष सिंह अंकित मिश्रा शिवसागर यादव, रवि गुप्ता काली व आदि साथी मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ