नरी गांव के प्राथमिक विद्यालय भाग-2 के अध्यापकों को तथाकथित पत्रकार का संरक्षण इसीलिए नहीं होती कार्रवाई

नरी गांव के प्राथमिक विद्यालय भाग-2 के अध्यापकों को तथाकथित पत्रकार का संरक्षण इसीलिए नहीं होती कार्रवाई

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के तिंदवारी ब्लॉक क्षेत्र के नरी गांव के प्राथमिक विद्यालय भाग-2 के खुलने का कोई निश्चित समय नही है।इस विद्यालय के अध्यापकों को नही है डर किसी का जब मन में आया तब खोलते हैं स्कुल।बच्चों सहित ग्रामीणों ने लगाया आरोप।विद्यालय की हेड मास्टर सपना द्विवेदी और सहायक टीचर्स वर्षा शिवहरे के आने जाने का नही है कोई समय।विद्यालय के बच्चों ने बताया कि एमडीएम में कभी कभी मिलता है दूध,खाने में मिलती है जली हुई रोटियां।फल वितरित होते हैं। 

वहीं सूत्रों के अनुसार जानकारी होने पर पता चला कि विद्यालय की हेड मास्टर सपना द्विवेदी और सहायक टीचर्स वर्षा शिवहरे एक तथाकथित पत्रकार दीक्षित जो कानपुर के रहने वाले है जिनका संरक्षण प्राप्त होने के कारण इन को किसी भी अधिकारी का भय नहीं है कुछ दिन पहले इनके विद्यालय की खबरें वायरल हुई थी। जिसमे अध्यापकों ने राजकीय पक्षी का नाम तक नहीं बता पाए थे जिनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जब पूरे मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी तिंदवारी से लेनी चाही तो उनका फोन ही नहीं उठा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ