राजकमल बनाए गए बिहार BFM जिला समस्तीपुर के जिला डिप्टी चेयरमैन

राजकमल

राजेश शास्त्री, संवाददाता

देवघर, झारखंड। भारतीय मीडिया फाउंडेशन बिहार एवं झारखंड के केंद्रीय कार्यालय देवघर से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार व झारखंड प्रभारी प्रेम रंजन झा ने बताया कि संगठन को सत्र 2022 को ध्यान में रखते हुए विस्तार देने का कार्य किया जा रहा है। बीएफएम के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक व राष्ट्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष एके बिंदुसार के नेतृत्व में गठित करने का अभियान चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पदाधिकारियों एवं प्रांतीय पदाधिकारी के दिशा निर्देशन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। बिहार में संगठन को मजबूत बनाने में अपना संपूर्ण जिला वैशाली के जिला अध्यक्ष बीसी झा द्वारा किया जा रहा है कई जनपदों में उन्होंने भारतीय मीडिया फाउंडेशन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

वैशाली जिला अध्यक्ष बीसी झा ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन को बिहार राज्य में मजबूत करके सशक्त मीडिया संगठन का निर्माण करना ही लक्ष्य हैं। बीएफएम के बिहार प्रदेश संगठन सचिव अविनाश रंजन ने बताया कि समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार एवं समस्तीपुर जिला प्रभारी राजकुमार संगठन की मजबूती के लिए निरंतर लगे हुए हैं। 

इसी कड़ी में  बिहार में संगठन को गतिशील बनाते हुए समस्तीपुर  जिला डिप्टी चेयरमैन के पद पर राजकमल जी को नियुक्त किया गया हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार झारखंड प्रभारी  प्रेम रंजन झा ने संगठन के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप अपने अपने जिले में अभिलंब जिला कार्यकारणी का गठन करके बिहार एवं झारखंड केंद्रीय कार्यालय देवघर एवं राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली को सूचित करें। उसके बाद राजकमल जी को समस्तीपुर जिला सचिव बनाए जाने पर समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी हैं।


Gujarish Embibo Multicolor Hosiery Bra & Panty Set for Women Size 36

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ