अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बदौसा/बांदा। आईजी चित्रकूट धाम मंडल द्वारा कुछ दिन पूर्व चित्रकूट धाम मंडल स्तर पर किए गए आधा सैकड़ा इस्पेक्टर एवं उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के क्रम में महोबा से आए प्रभारी निरीक्षक सभाजीत पटेल को पुलिस अधीक्षक बांदा ने थाना बदौसा थाने का प्रभारी बनाया है। प्रभारी निरीक्षक का कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री सभाजीत पटेल ने कहा कि पत्रकार और पुलिस दोनों का कार्य उद्देश्य एक होता है, मीडिया का काम सच से रूबरू करान है तो पुलिस का काम आवाम की सुरक्षा करना होता है, उनकी प्राथनिकता पीड़ित एवं वास्तविक रुप से समस्या ग्रस्त लोगों को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। वही अपराधिक किस्म के लोगों तथा शांति व्यवस्था का माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मीडिया के प्रतिनिधियों के सुझाओं का स्वागत किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.