नई दिल्ली/पीआईवी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की और राज्य में भारी बारिश तथा भूस्खलन के कारण पैदा हुई स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई लोगों की मौत पर भी गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा-
"केरल के सीएम श्री @vijayanpinarayi से बात की और केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पैदा हुई स्थिति पर चर्चा की। अधिकारीगण घायलों और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं। मैं सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। यह दु:खद है कि केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कुछ लोगों की मौत हुई है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।"
Spoke to Kerala CM Shri @vijayanpinarayi and discussed the situation in the wake of heavy rains and landslides in Kerala. Authorities are working on the ground to assist the injured and affected. I pray for everyone’s safety and well-being.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 17, 2021
It is saddening that some people have lost their lives due to heavy rains and landslides in Kerala. Condolences to the bereaved families.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 17, 2021

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.