सूरज सिंह, विशेष संवाददाता
बाराबंकी जिले के राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माननीय महामहिम राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन में तीन अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अजय कुमार मिश्र उर्फ़ टेनी की साजिश के द्वारा उन्हीं के पुत्र आशीष कुमार व अन्य लोगों के द्वारा बेरहमी से किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर मार दिया गया था।जिसमें चार किसान व एक पत्रकार की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा दोषी केंद्रीय गृहमंत्री अजय कुमार को अभी तक बर्खास्त ना करके जेल नहीं भेजा गया दुराचारी एवं नरभक्षी को केंद्र व प्रदेश की सरकार के द्वारा बचाव किया जा रहा है। तत्काल ऐसे नरभक्षी केंद्रीय गृहमंत्री को बर्खास्त करके जेल भिजवाया जाए तथा बिंदु नंबर दो लगभग 11 माह से दिल्ली की सीमा पर तीनों काले कानून के विरोध में किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
सरकार के द्वारा आंदोलन को बदनाम करने की कई तरह से साजिश भी रची गई लगभग सात सौ के ऊपर किसान मृत्यु को प्राप्त हो गए लेकिन हट धर्मी केंद्र सरकार तीनों काले कानून को वापस ना लेकर किसानों के साथ घोर अन्याय और शोषण कर रही है तत्काल उसे वापस लिया जाए बिंदु नंबर 3 तत्काल केंद्र सरकार के द्वारा एमएसपी गारंटी कानून तैयार किया जाए जिससे किसानों का शोषण रुक सके उपरोक्त तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश महासचिव डी एन एस त्यागी ने कहा भाजपा पूरी तरह किसान विरोधी सरकार प्रतीत हो रही है हमारा भारत देश कृषि प्रधान देश है जिसमें 70% आबादी खेती और मजदूरी पर निर्भर करती है।
लेकिन अच्छे दिन लाने वाली आय दोगुना करने वाली सबका विकास सबका साथ का नारा देने वाली गुंडाराज मुक्त शासन प्रशासन आवाज बुलंद करने वाली रामराज की परिकल्पना को साकार करने वाली भारतीय जनता पार्टी के सारे वादे बिल्कुल जुमले साबित हो रहे हैं किसानों को झूठे वादे और प्रलोभन में फंसा कर हर प्रकार से किसानों का शोषण कर रही है ऐसा कदम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो किसान की हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा।
हम सब किशान और मजदूर संयुक्त मोर्चा के हर आवाहन पर कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहेंगे संयुक्त मोर्चा जो भी निर्णय लेगा वह भारत देश के किसानों को मंजूर होगा इस मौके पर जिला अध्यक्ष मायाराम यादव जिला संरक्षक यसिर खा जिला सचिव फतेह बहादुर वर्मा जिला उपाध्यक्ष मंसाराम यादव युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या मोहम्मद शमीम ब्लॉक अध्यक्ष बनीकोडर ज्ञान चंद गुप्ता पप्पू, ब्लॉक उपाध्यक्ष ललित कुमार जुबेर रिंकू सिंह फूलचंद समेत अन्य मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.