बांदा की संक्षिप्त ख़बरों को पढे़ मात्र दो मिनट में

गड़रिया की बेवा की जमीन दबंगों ने जोत लिया, मना करने में गाली गलौज कर मारपीट भी किया

पैलानी/बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की बेवा ज़हरी ने आज शनिवार को पैलानी के उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी हैं उसके एक लड़का हैं जिसका नाम सुनील हैं। उसके पास मात्र 6 बीघा खेत हैं जिससे उसका गुजर बसर चलता है। जिसमे गांव के ही दबंग भोला निषाद, शिव प्रसाद, शिवपूजन, बट्टी तथा बाबूलाल ने मिलकर उसको बेबस जानकर उसकी पूरी जमीन को जोत लिया है। 

जब उसको पता चला तो उसने उन लोगो से कहा तो सभी ने मिलकर उसको गाली दिया तथा मिलकर मार पीट कर बुरी-बुरी गाली दी। तथा कहा कि कही शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। पीड़ित महिला जहरी ने उपजिलाधिकारी से मांग की उसकी जमीन उक्त दबंगो से दिलवाई जाए। तथा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए जिससे कि वे दुबारा से उसके साथ फिर से न करे। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका लड़का सुनील बंगलौंर में रह कर मजदूरी करता है।

समाधान दिवस में आये 19 मामले

पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील में आज शनिवार को समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप ने किया।जहां पर 19 मामलों में से मौके पर एक का भी निस्तारण नही किया गया। आज के समाधान दिवस में फरियादीयो की भीड़ ज्यादा नही दिखाई दी। इस मौके पर तहसीलदार तिमराज सिंह व अन्य तहसील स्तरी कर्मचारी मौजूद रहे।

दशहरा मिलने के जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

पैलानी/बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा में बीती देर रात को एक वृद्ध जो कि दशहरा मिलन के लिए जा रहा था तभी सिंधन कलाँ मोड़ में एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार कर भाग गया। आस-पास के लोगों ने उसके परिजनों को बताया। परिजन उसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा लेकर गए जहाँ पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। 

जहाँ पर हालात सही से इलाज न होने पर परिजन उसको इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे हैं तभी रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। पैलानी डेरा के छोटा पुत्र फकीरा उम्र 69 साल जो खेती किसानी का काम करता था। मृतक अपने पीछे पांच लड़के छोड़ गया। छोटा की मौत से पत्नी निबिया सहित अन्य परिजनों का रोकर- रोकर बुरा हाल है।

राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल टूटने की कगार पर, बालिकाओं का भविष्य अधर में

बदौसा/बांदा। स्थानीय कस्बे में बालिकाओं की शिक्षा के लिए संचालित कन्या राजकीय जूनियर हाईस्कूल क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं आला अफसरानों की उपेक्षा पूर्ण नीति के चलते टूटने की कगार पर जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। जिससे कभी भी बहुत बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। जहां इस विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सहित चार अध्यापिकाओं की नियुक्ति थी वहां वर्तमान में सिर्फ और सिर्फ एक ही अध्यापिका के भरोसे स्कूल का संचालन किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कालीचरण बाजपेई, सहकारिता प्रकोष्ठ के उदितनरायन द्विवेदी पूर्व प्रधान, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष शत्रुघन श्रीवास्तव, भारतीय उद्योग मंडल के जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद शिवा, उद्योग व्यापार मंडल बदौसा के अध्यक्ष नवीन जैन, महामंत्री हरी ओम बाजपेई तथा हरी ओम सोनकर इत्यादि लोगों ने शासन से मांग की है कि राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में अध्यापिकाओं की नियुक्ति तथा विद्यालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराया जाय जिससे क्षेत्र की बालिकाएं शिक्षा से वंचित ना रह सकें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ