The Power of Your Subconscious Mind
उन्होंने कहा कि मानवयुक्त पनडुब्बी ‘मत्स्य 6000’ का प्रारंभिक डिजाइन तैयार कर लिया गया है और इसरो, आईआईटीएम तथा डीआरडीओ सहित विभिन्न संगठनों के साथ इसको मूर्त रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि 500 मीटर तक की गहराई में जाने में सक्षम इस मानवयुक्त पनडुब्बी के प्रारम्भिक संस्करण का समुद्री परीक्षण 2022 की अंतिम तिमाही में होने की संभावना है और मत्स्य 6000, के गहरे पानी में जाने में सक्षम संस्करण के 2024 की दूसरी तिमाही तक परीक्षण के लिए तैयार हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अधिक कुशल, विश्वसनीय और सुरक्षित मानवयुक्त पनडुब्बी विकसित करने में धातु विज्ञान, ऊर्जा भंडारण, पानी के भीतर नेविगेशन और विनिर्माण सुविधाओं में उन्नत प्रौद्योगिकियां महत्वपूर्ण होती हैं।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पानी के अंदर अन्वेषण के लिए भेजे जाने वाले वाहनों को हाई रिजोल्यूशन बैथीमेट्री, जैव विविधता का आकलन, भू-वैज्ञानिक अवलोकन, खोज गतिविधियों के साथ-साथ बचाव अभियान और इंजीनियरिंग सहायता जैसी गतिविधियों को पूरा करने में सक्षम होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समुद्री खोज में भले ही मानव रहित वाहनों की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और उत्कृष्ट दृश्यता प्रणालियों से उन्हें सुसज्जित किया जा सका है परंतु मानवयुक्त पनडुब्बी की मदद से शोधकर्ताओं को प्रत्यक्ष उपस्थित होकर खोज का विशिष्ट अनुभव प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि समुद्र के भीतर की प्रौद्योगिकियों के उन्नयन से चीन द्वारा 2020 में विकसित की गई मानवयुक्त पनडुब्बी फेंडोज़े ने हाल ही में 11000 मीटर की गहराई तक गोता लगाया था।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मानव रहित रोबोटिक वाहनों और 6000 मीटर की गहराई तक जाने में सक्षम सिस्टम के विकास में दो दशकों से अधिक के अनुभव के आधार पर, मंत्रालय -एनआईओटी, डीप ओशन मिशन के अंतर्गत 6000 मीटर की गहराई क्षमता के साथ स्वदेशी मानवयुक्त सबमर्सिबल विकसित कर रहे हैं। मानवयुक्त सबमर्सिबल को 2.1 मीटर व्यास वाले टाइटेनियम मिश्र धातु कार्मिक क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसकी सामान्य परिचालन क्षमता 12h की होगी और आपातकालीन स्थिति में इसकी परिचालन क्षमता को 96h तक किया जा सकेगा।
Karma: A Yogi's Guide to Crafting Your Destiny NEW YORK TIMES, USA TODAY, and PUBLISHERS WEEKLY BESTSELLER , must-read book on spirituality and self-improvement by Sadhguru
मानवयुक्त सबमर्सिबल के कुछ महत्वपूर्ण उप-प्रणालियों में टीआई मिश्र धातु कार्मिक क्षेत्र का विकास, संलग्न स्थान में मानव सहायता और सुरक्षा प्रणाली, कम घनत्व वाले मॉड्यूल, गिट्टी और ट्रिम सिस्टम शामिल हैं। यह प्रेशर कम्पेनसेटेड बैटरीज और प्रॉपल्सन सिस्टम, नियंत्रण और संचार प्रणाली और लॉन्चिंग और रिकवरी सिस्टम से भी लैस होंगे। इसे सिस्टम डिजाइन, संचालन की अवधारणा, उप-घटकों की कार्यक्षमता और अखंडता, आपातकालीन स्थिति में बचाव, असफलता की स्थिति का विश्लेषण इत्यादि के साथ साथ 6000 मीटर की गहराई पर मानवयुक्त पनडुब्बी के मानवीय उपयोग हेतु इसकी इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ क्लासिफिकेशन एंड सर्टिफिकेशन सोसाइटी के नियमों के अनुसार समीक्षा की गई है और प्रमाणित किया गया है।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.