किसान चौपाल में पहुंचे भाजपा विधायक सुनी समस्या

किसान चौपाल में पहुंचे भाजपा विधायक  सुनी समस्या

  • विधायक रामचंद्र यादव ने गिनाई सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्य की उपलब्धियां 

भक्तिमान पाण्डेय, संवाददाता  

बाराबंकी। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेमा में किसान चौपाल का हुआ आयोजन प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ढेमा गांव में सोमवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में रुदौली विधानसभा विधायक रामचंद्र यादव मौके पर पहुंचे। किसान चौपाल में भाजपा विधायक ने सरकार के द्वारा कराए गए कार्य की उपलब्धियां बताते हुए आगामी चुनाव में भाजपा सरकार व पुनः विधायक बनाने की अपील किसान चौपाल में ग्रामीणों से किया। यही नहीं विधायक रामचंद्र यादव ने किसानों की समस्या सुनते हुए संबंधित अधिकारी को  निर्देशित भी किया। 

और जल्द समस्या का समाधान करने को कहा। विधायक ने रुदौली विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों के बारे में भी ग्रामीणों को  बताया। किसान चौपाल में काफी संख्या में किसान मौजूद रहे हैं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रज्ञा दिवेदी  जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह रिंकू भाजपा नेता शिव कुमार पाठक नरेंद्र शुक्ला देवीदीन यादव कुलदीप मौर्य के साथ अन्य भाजपा नेता व किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ