बांदा की एक साथ कई खबरों का क्लेक्शन को पढ़े मात्र कुछ मिनट में


NEWS 01- थाना स्थानांतरण होने पर प्रभारी निरीक्षक की पुलिस कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

बबेरु/बाँदा। बबेरू कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन पर बबेरु कोतवाली से  स्थानांतरण कर कमासिन थाना भेजा गया है। जिसमें शुक्रवार को कोतवाली पर मौजूद पुलिस कर्मियों के द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर को फूल माला पहनाकर मुंह मीठा कराते हुए भावभीनी विदाई दी गई है। वहीं इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पांडेय को बबेरू कोतवाली का कार्यभार सौंपा गया है।

NEWS 02- सीएससी का चार्ज संभालते ही अधीक्षक ने किया निरीक्षण

बबेरु/बाँदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पर नवनियुक्त अधीक्षक डा. ऋषिकेश सिंह चार्ज संभालते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया है। जिसमें पिछले लगभग 20, 25 दिनों से अस्पताल की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त पड़ी हुई थी। जिसको संज्ञान में लेकर सही करवाया। और इमरजेंसी वार्ड, फार्मेसी, लैब, पीकू वार्ड, तथा महिला वार्ड वैक्सीनेशन सेंटर आदि का निरीक्षण किया। और छोटी मोटी कमियां पाने पर स्वास्थ्य कर्मियों को कमियां सही करने के निर्देश दिए।

NEWS 03- बीमारी से तंग आकर अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ

बबेरू/ बांदा। मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत भभुआ गांव के रहने वाले अजय पटेल पुत्र रामनरेश उम्र 46 वर्ष ने अपने बीमारी से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया। वही बीमारी से पीड़ित अजय पटेल ने बताया कि मैं पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा हूं, और शरीर के जोड़ों में दर्द रहता है। लेकिन परिवारी लोगों के द्वारा इलाज नहीं कराया गया, उसी बीमारी से परेशान होकर सल्फास की गोली खा लिया। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरु में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सल्फास की गोली 2 वर्ष पुरानी थी जिससे अजय की स्थिति ठीक हैं।

NEWS 04- मार्ग हादसे में बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल

बबेरु/बाँदा। बबेरू कस्बे के बांदा रोड पर बाइक सवार ने साइकिल सवार के बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अमित पुत्र राजकुमार उम्र 27 वर्ष निवासी अतर्रा रोड कस्बा व थाना बबेरू शुक्रवार की सुबह बाइक से किसी काम से बांदा रोड जा रहा था, तभी वहीं पर बाइक के सामने अचानक साइकिल सवार आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको आसपास मौजूद लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरु में भर्ती कराया गया, जहां पर घायल युवक का इलाज जारी है।

NEWS 05- मलेरिया अधिकारी पूजा ने ग्रामीणों को बताए डेंगू से बचाव के तरीके

बांदा। शुक्रवार को डेंगू रोग से प्रभावित ग्राम अतरहट में मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार की देखरेख में सर्वेक्षण कार्य किया गया। जिसमें हाउस इन्डेक्स सर्वे किया गया। पाज़िटिव पात्रों को खाली कराया गया। तुरन्त ना खाली करने पर एक ग्रह स्वामी को नोटिस दी गई। समस्त ग्राम की नालियों में लार्वा नासक दवा छिड़काव किया गया व मलेरिया की जांच की गई पम्पलेट व पोस्ट के माध्यम से एडीज मच्छरों से बचाव हेतु प्रचार प्रसार किया गया ग्राम वासियों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ