हर्षाल्लास से साथ मनाया गया दशहरा पर्व

राजेश शास्त्री, संवाददाता 

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर मुख्यालय सहित जनपद के सभीं कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों व  सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र में बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक दशहरा पर्व श्रद्धा भक्ति और हर्षाल्लास से साथ शुक्रवार को मनाया गया। जानकारी के अनुसार, विजयादशमी पर्व के अवसर पर इटवा कस्बा में मां शेरावाली की प्रतिमा के साथ जुलूस निकाल कर चारों मार्गों पर भ्रमण के बाद सायं को क्षेत्र के करहिया पुल पर मां दुर्गा की प्रतिमा का शान्तिपूर्ण ढंग से विसर्जन कर दिया गया। विदित हो कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर कस्बा में हो रहे दुर्गा पूजा कार्यक्रम के अन्तिम दिन गुरूवार को हवन, पूजन के बाद शुक्रवार को विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

मुख्य चौराहा पर आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में रामसवारे मिश्र, अखिलेश जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, जायसवाल, ओम छापड़िया, अनिल जायसवाल, अनिल कसौधन, माधव कसौधन, आनन्द छापड़िया, नरेन्द्र छापड़िया, ओमकार ज्वेलर्स आदि लोग उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण के बाद कस्बा के चारों मार्ग पर भक्तजनों ने जुलूस निकाल कर मां की प्रतिमा के साथ भ्रमण किया। अन्त में दुर्गा पूजा समिति इटवा के कार्यकर्ताओं तथा भक्तजनों के सहयोग से मां की प्रतिमा को करहिया पुल के पास विसर्जित कर दिया गया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ