अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ एवं इनके सहयोगियों की खास रिपोर्ट
मिट्टी खोद रहे युवक के ऊपर गिरा टीला, घायल अवस्था मे परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
जसपुरा/बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के जसपुरा कस्बे में आज रविवार को घर मे मिट्टी लगाने के लिए मिट्टी खोद रहे युवक के ऊपर मिट्टी का टीला गिरने से वह घायल हो गया। जिसको साथ गए अन्य परिजनों ने तुरन्त ही जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज करवाने के बाद परिजन घर लेकर गए। आज कस्बे का पंकज पुत्र सहाबदीन उम्र 30 साल अपने घर मे मिट्टी लगने के लिए मिट्टी लेने गया हुआ था। वही पर वह मिट्टी खोद रहा था ऊपर से एक टीला उसके ऊपर गिर गया।गनीमत रही कि मिट्टी का टीला छोटा था नही तो पंकज को ज्यादा चोट आ जाती। बता दें कि पैलानी तहसील क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष इस समय पर मिट्टी खोदने के समय हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
पिपरोदर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया ग्राम चौपाल
पैलानी/बांदा। किसान के नाम पर भ्रष्टाचार व बिचौलिया पन करने वालों से किसानों की सुरक्षा करते हुए उनकी आय दोगुना करने का संकल्प लेकर काम करने वाली मोदी सरकार खुशहाल किसान के माध्यम से समृद्ध राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त कर रही है।तिंदवारी विधानसभा के जसपुरा मंडल अंतर्गत ग्राम पिपरोदर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला मंत्री सत्येंद्र सिंह ने व्यक्त किया। सत्येंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के लिए किफायती उर्वरक सुनिश्चित कर रही है।
रवी 2021 से 31 मार्च 2022 तक के लिए उर्वरकों हेतु एन बी एस दरों को केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति किसानों के हितों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्नत खेती, आत्मनिर्भर किसान का सपना पूरा करने के लिए मोदी सरकार किसानों को मुफ्त हाइब्रिड बीज किट बांटेगी। इससे 15 प्रमुख उत्पादक राज्यों में 343 जिलों के किसान लाभान्वित होंगे।इस अवसर पर राकेश सिंह चौहान, विजय बहादुर सिंह चौहान, सीरजध्वज तिवारी, शेखर गुप्ता, अरविंद सिंह चंदेल, अरविंद सिंह गौतम, जितेंद्र सिंह, कामता साहू आदि कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तहसील परिसर में सीने में दोनली बंदूक लगाने वाला पुलिस की पहुँच से दूर
पैलानी/बांदा। एक सप्ताह पहले तहसील पैलानी परिसर में गोरे सिंह पुत्र जागेश्वर सिंह निवासी शेखूपुर को भुइया रानी में विवाद होने के बाद वापस घर आया तो दबंग नरेंद्र सिंह आदि लोगों ने गोरे सिंह के ऊपर मारपीट थी।पैलानी थाना प्रभारी उमेश सिंह ने दोनों पक्षों को 151 में चालान किया तो तहसील परिसर में आने के बाद नरेंद्र सिंह का लड़का शिव प्रताप सिंह उर्फ राजा सिंह तहसील परिसर के बाहर गोरे सिंह के ऊपर दुनाली बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी दिया।
वही मौके पर खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनी रही किसी भी पुलिस वाले की हिम्मत नहीं रही कि दबंगों को पकड़ सके। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हत्थे दबंग नहीं लग पाया ऐसे में दिन प्रतिदिन थाना पैलानी में बढ़ रहे अपराध को लेकर लोगों में भय व्याप्त है और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वही गोरे सिंह के भाई दिनेश सिंह ने थाना पैलानी में उक्त दबंग शिव प्रताप सिंह उर्फ राजा सिंह के विरुद्ध 504 506 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 की धारा 7 आयुध अधिनियम 1959 की धारा 30 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
थाना प्रभारी पैलानी उमेश सिंह ने बताया कि अभी उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं एसडीएम पैलानी महेंद्र प्रताप ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी ना होना आश्चर्य का विषय है वह इस संदर्भ में जल्द ही जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक और सी ओ सदर को पत्र लिखकर कार्यवाही को लेकर पत्र भेजेंगे। बता दें कि तहसील परिसर में हंगामा खड़ा करने वाले तथा सीने पर बंदूक लगाने वाले अपराधी की गिरफ्तारी न होने से जहां अधिवक्ता संघ एवं वाद कारी अभी भी सकते में है।
मां अम्बे की विदाई में डीजे की धुन में जमकर थिरके भक्तगण
बदौसा/बांदा। डीजे की धुन में पर थिरकते युवाओं की टोलियां रंग अबीर उड़ाते हुए डांस करते चल रहे ये नजारा था रविवार को माँ जगदम्बा की प्रतिमाओं के विसर्जन का इस दौरान पूरा कस्बा माँ दुर्गा की भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है आज 11 बजे से सारी मूर्तिया स्व कामता प्रसाद शास्त्री मैदान पर इकट्ठा हो कर जुलूस की शक्ल में सारे नगर पर भ्रमण को निकला इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किया किये गये थे भारी वाहनों को जुलूस के दौरान कस्बे के बाहर रोक दिया था रंग गुलाल से रंगे सैकड़ों महिलाएं व युवा काफी उत्साह से भरे नजर आ रहे थे कस्बे में जगह जगह फूलों की बारिश की जा रही थी।
थाना प्रभारी मो अकरम ने हर कमेटियों को टोकन नंबर दिया जिससे किसी तरह का विबाद न हो देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन ने पूर्व में सारी तैयारी कर ली थी देवी पंडालों से लेकर रामजानकी मंदिर भारी पुलिस फ़ॉर तैनात था विसर्जन जुलूस में महिलाओं भारी भीड़ थी बच्चों व महिलाओं ने छतों के ऊपर से माँ का आशिर्वाद लिया विसर्जन जुलूस में ग शिवप्रसाद शिवा, उदित नारायण दुबे कालीचरण बाजपेई, सपा नेता प्रदीप गुप्ता व अशीष गुप्ता छोटू सहित तमाम व्यापारीगण व कस्बाई लोग शामिल रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बदौसा थानाअध्यक्ष मो अकरम अतर्रा थाना प्रभारी बीरप्रताप सिंह चौहान नरेश प्रजापति कृष्ण देव तिवारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में ग्रामीणों ने कराया निःशुल्क उपचार
पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आज रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।जिसमें ग्रामीणो द्वारा निःशुल्क उपचार कराया गया।इसके साथ ही ग्रामीणों को मुफ्त दवाएं भी दी गई।बता दें कि तहसील क्षेत्र के सभी न्यु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाये गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया।
बीमारी से आजिज युवक फांसी पर झूला, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
अतर्रा/बांदा। बीते दो साल से बीमारी से परेशान होकर 27 वर्षीय युवक ने गांव से दूर स्थित खेत पर लगे आम के पेड़ पर चद्दर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत थनैल गांव निवासी मृतक रज्जू 27 पुत्र राजकरण पिछले 2 वर्षों से मानसिक अर्ध विक्षिप्त था , जिसका इलाज पिता राजकरण के द्वारा हर जगह कराने के बाद कोई भी सुधार ना होने से घर के सभी परिजन हताश हो गए थे। रविवार की तड़के सुबह शौच क्रिया के लिए घर से जाने को बोलकर गांव से दूर स्थित सुनील सिंह की बगिया में पहुंचकर लगे हुए आम के पेड़ पर चद्दर का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया स लगभग 1 घंटे बाद आसपास के लोगों ने फंदे पर झूलता हुआ देखकर घटना की जानकारी परिजनों सहित थाना पुलिस को दिया।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक रज्जू अविवाहित है, तथा तीन भाइयों तथा एक बहन में दूसरे नंबर का है। खेती किसानी ना होने से पिता राजकरण परदेस में मजदूरी करते हैं, मृतक के पिता राजकरण ने बताया 2 साल से मानसिक विक्षिप्त होने के चलते दिमाग का इलाज चल रहा था। घटना के बाद मृतक की मां फूला सहित भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बिसंडा दिनेश सिंह ने कहा शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
नहाते समय नहर में डूबा युवक, मौत
अतर्रा/बांदा। नहर में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अवधेश 25 पुत्र संतोष गुप्ता बिसंडा के नहर में नहाते समय अचानक पैर फिसल जाने से डूब गया। तैराकी ना आने के कारण कुछ ही देर बाद नहर में डूब कर उसकी मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो उसे नहर के पानी से निकालकर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दिया। सूचना पर पहुंची थाना बिसंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिया है, साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।
दबंग पूर्व प्रधान के द्वारा महिला के साथ झगड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
जसपुरा/बांदा। प्रदेश की योगी सरकार चाहे कितने दावे करें कि भू माफियाओं का खात्मा उत्तर प्रदेश से हो चुका है लेकिन आज भी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भू माफियाओं है जिनको पुलिस का भय एक भी नहीं है जिनका सहयोग बांदा की पुलिस भी करती है। जसपुरा थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला जहां की पीड़ित महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि पूरा मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
जहां की रहने वाली पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगते हुए बताया कि अपने खेत पर ट्रैक्टर लेकर जताई करा रहे थे तभी राजा बाबू सिंह पुत्र हरिश्चंद्र व ओंकार सिंह पुत्र देवी दयाल सिंह निवासी ग्राम आमारा कुल्हाड़ी लेकर आए खेत की जुताई बंद करा कर दोनों लोग मेरे ऊपर बुरी नियत से पकड़ कर मेरे अंगों को छुआ और नाले की तरह घसीट कर ले जा रहे थे तभी मेरे पति ने मुझे को बचाने की कोशिश किया तो दोनों लोगों ने कुल्हाड़ी व डंडे लेकर बुरी तरह मारा-पीटा।
फिर भी घसीट रहे थे तभी उस पार बैठे देश भान सिंह निवासी ग्राम आमारा ने आवाज लगाकर ललकारा की महिला के साथ गलत ना करना तभी दोनों लोग छोड़कर गंदी गंदी गालियां देते हुए चले गए मेरे शरीर में काफी चोटें आई हैं और नाखून के निशान भी है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जब पूरे मामले की जानकारी जसपुरा थाना प्रभारी से की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि अभी तक थाने में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई जबकि पीड़ित महिला वही थाने में ही बैठी थी।
फर्जी पट्टे के जरिये ग्राम सभा की भूमि को लगाया जा रहा ठिकाने, पूर्व प्रधान व राजस्व अधिकारियों की सांठ-गांठ से हो रहा खेल
बदौसा(बाँदा)। अतर्रा तहसील की ग्राम पंचायत बदौसा में पूर्व प्रधान व राजस्व अधिकारियों ने गाँव सभा की 36 बीघे भूमि को ठिकाने लगाने का नया तरीका इजात किया जा रहा है।चोरी-चोरी गत वर्ष की तारीख में आवासीय व कृषि भूमि के फर्जी पट्टे करने की पत्रावली तहसीलदार अतर्रा ने बनवाई है। ग्राम प्रधान सरोज सोनकर ने क्षेत्रीय विधायक सहित जनपद व सूबे के आला अधिकारियों से पत्रवली निरस्त कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
अनुसूचित जाति की महिला ग्राम प्रधान सरोज सोनकर ने बताया कि पूर्व प्रधान लालचंद चिकवा ने पूर्व प्रधान के कार्यकाल की तिथि में फर्जी व अपात्र लोगों की कृषि भूमि आवंटन पत्रावली बनाकर तहसीलदार अतर्रा को दिया है। जबकि पूर्व प्रधान/भूमि प्रबन्धक समिति का कार्य काल लगभग 1वर्ष पूर्व ही समाप्त हो चुका है। अब निर्वाचित प्रधान/भूमि प्रबन्धक समिति प्रभाव में है। ऐसी स्थित में पूर्व प्रधान द्वारा बैक डेट में प्रस्ताव प्रतुत करना अवैध एवम नियम विरुद्ध व मेरे अधिकारों का हनन है। राजस्व अधिकारी गणों की सह पर गांव सभा की भूमि को ठिकाने लगाने का नया तरीका अपनाया गया है। किसी को पता न चले इसलिए पत्रवली को डाक वही रजिस्टर में इंद्राज नही किया गया है।
ग्राम प्रधान ने इस सम्बंध में आर.टी. आई.से 3 माह पूर्व सूचना मांगी है।परंतु तहसीलदार ने आज तक सूचनाये नही दी। वर्तमान ग्राम प्रधान ने कहा कि मैं अनुसूचित जाति की महिला प्रधान हूं। इसलिए राजस्व अधिकारी मेरा शोषण व मेरे अधिकारों का हनन कर रहे हैं। ग्राम प्रधान सोनकर ने तहसीलदार, उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त, प्रमुख सचिव(राजस्व), मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक नरैनी को शिकायती पत्र देकर तत्काल पूर्व प्रधान द्वारा गत वर्ष की तारीखों में प्रेषित अवैध पत्रावली निरस्त करने की मांग की है। साथ ही विधायक राजकरन कबीर ने जिलाधिकारी व एसड़ीएम व तहसीलदार अतर्रा को पत्र लिखकर पत्रावली निरस्त करने का आदेश दिया है।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.