राजेंद्र सिंह राजपुरोहित को अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा का अंतर्राष्ट्रीय महासचिव किया गया नियुक्त

राजेश शास्त्री, संवाददात

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय से जारी बयान में महामोर्चा के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि राजेंद्र सिंह राजपुरोहित जी को अंतर्राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया हैं। और इनके अन्य पदों की बात करें तो...

  • राष्ट्रीय महासचिव - विश्व मीडिया संगठन भारत
  • सचिव - जोधपुर, अखिल भारतीय पत्रकार संघ
  • संरक्षक - जयपुर नामा समाचार पत्र, जयपुर, राजस्थान।

बहुत सारे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन से जुड़कर लगातार मीडिया कर्मियों के हित के लिए संघर्षशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. एनएन तिवारी एवं वाइस चीफ प्रेसिडेंट एके बिंदुसार एवं कोर कमेटी के सहमति पर राजेंद्र सिंह राजपुरोहित को अंतर्राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बनाते हुए उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

राजेंद्र सिंह राजपुरोहित को अंतर्राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पत्रकार अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि विश्व स्तर पर पत्रकार संगठनों को एक मंच पर लाकर विश्व पटल पर मीडिया की शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा तभी देश और विश्व स्तर से भ्रष्टाचार जैसी व्यवस्थाएं समाप्त होगी। 

उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार बंधु का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसके लिए हर हाल में सड़क से लेकर संसद तक एवं विश्व के अंदर एक महाक्रांति की जाएगी।उन्होंने तमाम पत्रकार संगठनों के संस्थापक अध्यक्ष एवं डायरेक्टर से अपील करते हुए कहा कि आप मीडिया की ताकत को अपनी चट्टानी एकता को प्रदर्शित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के मंच से जुड़े।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर एन एन तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अजीत कुमार शर्मा एवं फाउंडर तथा वाइस चीफ प्रेसिडेंट एके बिंदुसार सहित समस्त कोर कमेटी का आभार प्रकट करते हुए आजीवन पत्रकारों के हितों को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ