राजेश शास्त्री, संवाददाता
सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के सभीं थानों में ईद मिलाद के मौके पर उ. प्र. अपराध निरोधक समिति लखनऊ के मेम्बर अपने अपने थाना क्षेत्रों में तैनात होकर पुलिस का सहयोग व हर संभव सहायता करेंगे क्योंकि कोबिड की वजह से पिछले दो सालों के बाद इस साल ईद मिलादुन्नबी का जलूस कुछ शर्तों के साथ निकला जाएगा। उक्त जानकारी रिज़वान सिद्दीकी ज़िला उप सचिव उ. प्र. अपराध निरोधक समिति सिद्धार्थ नगर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है। विज्ञप्ति के मुताबिक, हमारे समिति के सभी मेंबर्स पहले की तरह इस बार भी अपने अपने इलाकों में सम्बन्धित पुलिस की हर तरह से मदद करेंगे तथा शासन की गाइडलाइन का ख्याल रखते हुए शांति पूर्ण तरीके से व्यवस्था बनाए रखने में आम जनमानस की सहायता करेंगे ।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.