- माध्यमिक शिक्षकों का सत्याग्रह सातवें दिन रहा जारी
बांदा। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर क्रमिक सत्याग्रह सातवें दिन भी जारी रहा संघ के जिला अध्यक्ष डा. गणेश सिंह पटेल तथा उपाध्यक्ष जानकी शरण शुक्ला ने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एनपीएस की नियोक्ता अंशदान की धनराशि समय से जमा न कराने के कारण सरकार के द्वारा बजट में 520 करोड रुपए का प्रावधान किया गया था प्रदेश के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को यह धनराशि मार्च 2020 में ही उपलब्ध करा दी गई।
साथ ही वेतन से कटने वाली मासिक कटौती लगभग 27 माह में आज 3 महीने की अक्टूबर-नवंबर दिसंबर माह की धनराशि शिक्षकों के प्रान खातों में जमा हुई है परंतु जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के द्वारा 13 सितंबर 2021 को दिए गए ज्ञापन में अधिकतर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं जनपद में संस्कृत के 20 विद्यालय हैं इन विद्यालयों में कार्यरत एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों के वेतन से लगभग 5- 7 वर्षों से लगातार कटौतियां हो रहे हैं परंतु पिछले 7 वर्षों में उनके एनपीएस खातों में धनराशि आज तक नहीं भेजी गई है।
इस संबंध में सत्याग्रह पर बैठे हुए तमाम शिक्षकों ने मांग की है कि जनपदीय समस्याएं जो स्वयं जिला विद्यालय निरीक्षक से ही संबंधित हैं उनका समाधान भी तीव्र गति से किया जाए 13 सितंबर 2021 के ज्ञापन में जिन 12 बिन्दुओ एवं अन्य के संबंध में संगठन के द्वारा समस्याओं के निस्तारण के संबंध में मांग की गई है उनको भी वरीयता के आधार पर तत्काल समाधान कराया जाए जनपद के विभिन्न संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत एनपीएस के शिक्षकों के प्रान खातों में भी तत्काल धनराशि जमा कराने के लिए पटल सहायकों को लगाकर तत्काल निस्तारण की मांग भी की गई है।
क्रमिक सत्याग्रह में जिलाध्यक्ष गणेश सिंह पटेल, उपाध्यक्ष दादूराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जानकी शरण शुक्ला, मोहम्मद बाकर, विजय कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार सिंह, अनुज चौधरी, अजय गुप्ता, शिव कुमार चौरसिया, संतोष कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार, राम रोशन दिनकर, लोकेंद्र सिंह परमार आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.