शिवम सिंह, संवाददाता
पैलानी/बांदा। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को गांव गांव में मोदी और योगी के पुतले फुके जाने का आह्वान किया है। इसे लेकर शासन व प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं की पुतला न फूंका जा सके। इसके लिए सभी बड़े किसान नेताओं के घरों पर तड़के सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने डेरा डाल रखा है।
उन्होंने किसान नेताओं को घरों में ही नजरबंद कर लिया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पैलानी तहसील के बरेठी गांव के रहने वाले मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी को उनके घर जाकर नजरबंद कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा किसान नेता को घर से भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
वहीं गांवों में भी पुलिस टीमें गस्त करके किसान नेता के हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं किसान यूनियनों के नेताओं का कहना है कि योगी मोदी के पुतला दहन का उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। यह संयुक्त किसान मोर्चा का आह्वान है और इस आह्वान पर गांव गांव में किसान मोदी और योगी का पुतला दहन करेंगे, उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.