सूरज सिंह, विशेष संवाददाता
बाराबंकी जिले के सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के सेमरांवा स्थित पवार ट्रेडर्स पर अल्ट्राटेक के अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवार ट्रेडर्स सेमरावा पर अल्ट्राटेक के अधिकारियों ने एक चौपाल लगाकर शिल्पकारो से बातचीत किया।
जिसमें अपने प्रोडक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दिया व अपनी सीमेंट की विशेषताएं भी बताई साथ ही साथ शिल्प कारों को लंच करा कर गिफ्ट पैकेट भी भेंट किया गया। पवार ट्रेडर्स के प्रोपराइटर प्रवीण कुमार सिंह गुड्डू ने बताया कि अल्ट्राटेक एक भरोसेमंद सीमेंट है। जिसको इस्तेमाल करके हम अपने घर मकान को मजबूती के साथ खड़ा कर सकते हैं। इस मौके पर शांति मय दास एवं देवेंद्र नाथ दुबे इंजीनियर द्वारा शिल्पकारो को अनेक बातें बताई गई।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.