राजेश शास्त्री, संवाददाता
लखनऊ। भारतीय मीडिया फाऊंडेशन लखनऊ प्रदेश केंद्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं बिहार राज्य में पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन भारत के पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का शीर्ष संगठन हैं उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर एकत्रित करने के अभियान में लगा है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को सशक्त बनाने की मुहिम चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आज देश का युवा, महिलाएं भारी तादाद में मीडिया के क्षेत्र से जुड़ने के लिए अग्रसर हैं तमाम न्यूजपेपर एवं न्यूज़ चैनल में आज युवाओं का अच्छा खासा संख्या कार्य कर रहा हैं। जितने तेजी से मीडिया के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है उतना ही तेजी से मीडिया कर्मियों के ऊपर हमले हो रहे हैं उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा हैं।
मीडिया की आवाज को दबाने की पुरजोर कोशिश भी हो रही हैं जो एक विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के लिए चिंता का विषय भी है। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा अधिनियम एवं मीडिया पालिका की स्थापना पर जोर देते हुए केंद्र एवं राज्यों से मांग करते हुए कहा कि अविलंब पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से इसे लागू किया जाना अति आवश्यक हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन का मुख्य राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र सत्य स्वरूप के माध्यम से लगातार पत्रकारों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने व इसके साथ-साथ सरकार की हर एक योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा हैं। बिहार राज्य में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार व झारखंड संगठन प्रभारी श्री प्रेम रंजन झा जी एवं राज्य चेयरमैन संजीव कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व प्रदेश संगठन सचिव अविनाश रंजन जी, वैशाली जिला अध्यक्ष बी सी झा, अमरेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष समस्तीपुर, राजकुमार, जिला प्रभारी समस्तीपुर के सहमति पर धीरज कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष समस्तीपुर एवं श्याम कुमार यादव एवं राहुल कुमार को जिला सचिव समस्तीपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।
वही उत्तर प्रदेश में राज्य चेयरमैन सुरेश नारायण सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राम केसरी जी एवं प्रदेश महासचिव मयंक उपाध्याय जी, के सहमति पर मुजफ्फर जमील जी को बिजनौर जिला अध्यक्ष एवं आगरा जोन परिक्षेत्र के अध्यक्ष सचिन गुप्ता जी एवं जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद डॉ राहुल शर्मा जी के सहमति पर अजय कुमार शर्मा जी को जिला उपाध्यक्ष फिरोजाबाद के पद पर नियुक्त किया गया हैं। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार विश्वकर्मा जी, प्रदेश महासचिव अश्वनी सोनी, जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार साह एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममिलन जायसवाल जी के सहमति पर रामकृष्ण पांडेय को सिंगरौली के ब्लॉक बैढ़न का ब्लॉक महासचिव नियुक्त किया गया हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.