बांदा की आठ खास खबरों को पढ़े मात्र आठ मिनट में



NEWS 01- औगासी यमुना नदी पुल निर्माण तेजी से किए जाने हेतु विधायक ने दिए निर्दश

बबेरु/बाँदा। बांदा जनपद एवं फतेहपुर जनपद को जोड़ने वाला औगासी यमुना पुल का निर्माण पिछले एक दशक से अधूरा पड़ा था, और बबेरू विधायक के अथक प्रयास से पक्के पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, और विधायक का कहना है कि दिसंबर 2021 तक पुल को बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। बबेरू तहसील क्षेत्र के औगासी गांव के यमुना नदी पुल का है। जिसमें बीते लगभग 10 वर्षों से अधूरे पड़े औगासी गाँव के यमुना नदी पुल का बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के अथक प्रयासों से पुनः निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है। 

और विधायक के द्वारा समय-समय पर पुल निर्माण का निरीक्षण भी किया जा रहा है। वहीं विधायक ने ठेकेदार को पुल के निर्माण कार्य तेजी से किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। और अभी फिलहाल में बारिश होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिससे पुल का निर्माण कार्य धीमा चल रहा है। और यमुना नदी का जलस्तर कम होते ही पुल का निर्माण कार्य तेजी से करके दिसंबर 2021 तक पुल का उद्घाटन कर शुरुआत करने का प्रयास जारी है।

Pigeon Plastic Mini Handy and Compact Chopper with 3 Blades for Effortlessly Chopping Vegetables and Fruits for Your Kitchen (12420, Green , 400 ml)


NEWS 02 - अन्ना जानवरों की समस्याओं को लेकर अपना दल का छठवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

NEWS 02 - अन्ना जानवरों की समस्याओं को लेकर अपना दल का छठवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

बबेरु/बाँदा। ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत अन्ना जानवरों की समस्याओं को लेकर अपना दल के पदाधिकारियों के द्वारा किसानों के साथ छठवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। अन्ना जानवरों की समस्याओं का पूर्ण रूप से समाधान होने के बाद ही समाप्त किया जाएगा अनशन। बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे पर अपना दल युवा मंच के जिला अध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में किसानों के साथ बबेरू ब्लाक अंतर्गत के अन्ना जानवरों की समस्याओं को लेकर मुख्य चौराहा स्थित अद्भुत शिव मंदिर पर क्रमिक अनशन बैठे है। जिसमें मंगलवार को उप जिलाधिकारी सुरजीत सिंह ने पहुंचकर अनशन कारियों से मांगे पूरी करने तथा अनशन समाप्त करने के लिए कहा है। 

लेकिन अनशन कारियों छठवें दिन बुधवार को भी अनशन जारी रहा। और अनशन कारियों का कहना है कि जब तक आवारा पशुओं की समस्याओं का पूर्ण रूप से समाधान नहीं हो जाएगा तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। अनशन पर बांदा चित्रकूट धाम मंडल अध्यक्ष यशवंत पटेल, युवा मंच के मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पटेल चंदू, प्रदेश सचिव जयकरन पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजयपाल पटेल, किसान ललित पटेल मौजूद रहे।

Pampers All round Protection Pants, Extra Large size baby diapers (XL) 56 Count, Lotion with Aloe Vera


NEWS 03 - अनियंत्रित फोर व्हीलर वाहन सड़क के किनारे पलटी चालक गंभीर रूप से घायल

बबेरु/बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फोर व्हीलर वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीर व परिजनों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को बिनवठ गांव के रहने वाले कृष्ण दत्त तिवारी पुत्र दिनेश कुमार तिवारी की उम्र 21 वर्ष यह बबेरू कस्बे से अपने गांव फोर व्हीलर वाहन में जा रहा था। तभी बिनवठ गांव के मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे कृष्ण दत्त तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

राहगीर व परिजनों के द्वारा बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए, जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं परिजनों ने बताया कि बबेरू कस्बे के मढी दाई मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें परिजनों को लिवाने के लिए फोर व्हीलर वाहन से गांव जा रहा था। तभी बिनवठ गांव के मोड़ के पास फोर व्हीलर गाड़ी पलट गई, जिससे घायल हो गया हैं। जिसको डाक्टरों के द्वारा जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया हैं।

Pigeon by Stovekraft Amaze Plus Electric Kettle with Stainless Steel Body, 1.5 litres boiler for Water, instant noodles, soup etc.

NEWS 04 - जनपद बांदा में आंगनवाडी कार्यकत्रियों को वितरित किये गये स्मार्ट फोन

बांदा। जिले को निदेशालय, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उप्र लखनऊ द्वारा 1661 स्मार्ट फोन की आपूर्ति आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को वितरण हेतु प्राप्त हुई है । इन स्मार्ट फोन वितरण का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी, बाँदा एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाँदा तथा जिला अर्थ एवम संख्या अधिकारी, बांदा  द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार बांदा में 50 आंगनवाडी कार्यकत्रियों से किया गया । इसके साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि स्मार्ट फोन का उपयोग पोषण ट्रैकर के अर्न्तगत लाभार्थियों की फिडिंग हेतु किया जायेगा।

जिसके लिए समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित भी किया जायेगा। उक्त शुभारम्भ कार्यक्रम का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बाँदा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी , मुख्य सेविकायें, जिला फील्ड समन्वयक आई 0 एम 0 सैम प्रोग्राम यूनिसेफ, जिला समन्वयक राष्ट्रीय पोषण मिशन, समस्त आईसीडीएस स्टाफ तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां प्रतिभाग की।

Muthoot Gold Bullion Corporation Metal 24 kt (999.9) Goddess Lakshmi Gold Pendant For Girls - 2 gm

NEWS 05 - कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत स्वालंबन कैंप का आयोजन

पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील के खपटिहाकला स्थित परमहंस रणछोड़ दास इंटर कॉलेज में कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत स्वालंबन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर संजय आउटरीच एवं अंगद प्रसाद ने छात्राओं के बीच अपनी बात रखी वहीं संजय आउटरीच ने कहा कि बेटियां है घर की शान उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत बालिका के जन्म होने पर राज्य सरकार द्वारा 2000 1 वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण पर 1000 कक्षा प्रथम में प्रवेश पर 2000 कक्षा 6 में प्रवेश पर 2000 कक्षा 9 में प्रवेश पर 3000 और कक्षा 10 12 एवं स्नातक तक के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश करने पर 5000 है।

शासन छह श्रेणियों में रकम देती है वही कहा कि परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 300000 होने के साथ अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिलना है परिवार में अधिकतम 2 बच्चे होना आवश्यक है वही प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने बताया कि इंटर कॉलेज से कक्षा 6 में पांच छात्राएं अंशिका सिंह, मोना तिवारी ,अपर्णा ,शगुन, नेहा का मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में चयन हुआ है वही कक्षा नौ में छह छात्राओं शिवानी सपना, खुशबू, अक्सा खातून, ना जिस, खुशी का चयन हुआ है कार्यक्रम के दौरान शिक्षक डॉ विनोद कुमार यादव, प्रधानाचार्य प्रकाश द्विवेदी आदि शामिल रहे बता दें कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित है।

NEWS 06- अन्ना जानवरों की समस्या को एसडीएम से मिले भाजपा के किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष 

पैलानी/बांदा। अन्ना जानवरों से इस समय किसान परेशान हैं। गांव गांव में खुली हुई गोशालाएं सफेद हाथी बन कर रह गई हैं। किसान अपनी फसलों के बचाने के लिए रात दिन एक किए हुए हैं। किसान जैसे तैसे करके अपने खेतों को बो रहे हैं। वही अन्ना जानवर उनकी मंशा में पानी फेर रहे हैं। आज बुधवार को पैलानी तहसील सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों की सामूहिक बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जसपुरा मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह चौहान ने पैलानी के उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप को अन्ना जानवरों से परेशानी की बात बताई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों के किसान अन्ना जानवरों से परेशान हैं। वही उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप ने कहा कि जसपुरा के खंड विकास अधिकारी को जांच के लिए भेजते हैं।

NEWS O7 - टीकाकरण में लोगों की भागीदारी अब एएनएम की जिम्मेदारी

  • जनपद की 278 एएनएम को दिया गया टारगेट 
  • अब तक 7.73 लाख को पहले व 2.10 लाख को दूसरी डोज

बांदा। कोरोना संक्रमण के खिलाफ चल रही जंग में टीकाकरण बेहद अहम है। 18 वर्ष आयु पार चुके लोगों को कोरोना की दोनों डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। अब इसमें और तेजी लाने के लिए जनपद की एएनएम को भी लक्ष्य दिया गया है। जनपद की अर्बन व ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात 278 एएनएम को रोजाना दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए वैक्सीनेशन कारगर हथियार है। जनपद में 16 जनवरी से टीकाकरण चल रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स, बुजुर्गों, गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों के अब 18 वर्ष आयु पार कर चुके लोगों को कोरोना की डोज लगाई जा रही है। 

जनपद में 1291454 लोगों को प्रतिरक्षत करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 773773 ने पहली और 210931 ने दूसरी डोज लगवाई है। वैक्सीनेशन पूरा कराने के लिए अब एएनएम को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अपने सेंटर व आंगनबाड़ी में बैठकर टीकाकरण कार्य करेंगी। जनपद में 278 एएनएम तैनात हैं। इसमें 17 शहरी व 261 ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत हैं। 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमसी पाल ने बताया कि देश में कोरोना रोधी वैक्सीन के सौ करोड़ लोगों को टीके लग चुके हैं। जिसमें सबसे अधिक 12 करोड़ से ज्यादा टीके यूपी में ही लगे हैं।  टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ाने में जिले का भी योगदान रहा है। संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर शीघ्र ही निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए एएनएम को लक्ष्य दिया गया है।

NEWS O8 - पैलानी के उपजिलाधिकारी से मिलकर क्षेत्र में खाद की समस्या को बताया आप नेता ने

पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र में इन दिनों खाद को लेकर किसान बड़े परेशान हैं।एक ओर जहां सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रखे हैं लेकिन किसान अभी भी अपनी मूल्य जरूरतों के लिए परेशान हैं।किसान को फसल अच्छी हो इसके लिए खाद पानी के लिए झूझना पड़ रहा है लेकिन सरकारी मशीनरी अभी भी सुन्न पड़ी हुई हैं। इस समय किसानों ने अपने खेत पूरी तरह से तैयार कर रखा है बोने के लिए लेकिन खाद की कमी चलते वे खेत सुख रहे हैं। 

आज बुधवार को पैलानी तहसील सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व बुंदेलखंड प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने पैलानी के उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप को क्षेत्र में हो रही खाद की समस्या के बारे में अवगत करवाया। वही उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप ने आप नेता से कहा कि जल्द ही खाद की इस समस्या का निदान किया जाएगा।

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ