गाजे बाजे के साथ निकाली गई मां दुर्गा की प्रतिमा हुआ विसर्जन


  • बहुत ही धूमधाम से किया मां दुर्गा प्रतिमा की विदाई भारी पुलिस फोर्स रही मौजूद

भक्तिमान पाण्डेय

बाराबंकी। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में रविवार को कई स्थानों से दुर्गा मां की प्रतिमा विसर्जन जुलूस बड़ी उत्साह पूर्वक निकाला गया। जिसमें भक्तगण मां के जयकारे लगाते हुए जा रहे थे। जुलूस सिल्हौरघाट गोमती नदी व रसूलपुर  करारीदास स्थान स्थित कल्यानी नदी प्रतिमा विसर्जन के बाद समाप्त हुआ। ग्रामीण इलाकों में रखी गई मां की प्रतिमाओं को बड़ी उत्साह और श्रद्धा के साथ शुक्रवार और शनिवार व रविवार को रामसनेहीघाट बुढ़वाबाबा शिव मंदिर कल्याणी नदी नयपुरा गोमती नदी व सिल्हौरघाट गोमती नदी व करारी दास बाबा रसूलपुर में कल्याणी नदी में विसर्जित किया गया। रविवार को असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतौली के पंडित पुरवा, ग्राम अशरक पुर रसूलपुर, मझोटी, सिकरेहना, बठोली, आदि स्थानों की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए निकाली गई।

जुलूस पंडित पुरवा व अशराक पुर की दुर्गा प्रतिमा रानीबाग बाग पूरे दुलम चौराहा होते हुए सिल्हौरघाट व सिकरेहना, मझोटी, बठोली, की दुर्गा प्रतिमा गाजे-बाजे के साथ धेमा मोड़ चौराहा होते हुए रसूलपुर स्थित कल्याणी नदी पहुंचा। जहां पर जिला प्रशासन के आदेश अनुसार दुर्गा प्रतिमा मूर्ति का विसर्जन किया गया। जिससे असंद्रा पुलिस व चौकी पुलिस पूरी तरह सक्रिय पुलिस विभाग में चौकी इंचार्ज दिलावरपुर धर्मेंद्र सिंह, अमर सेन, ओम प्रकाश यादव, सुमित्रा देवी, पुष्पा देवी, विनेश चौहान, सूरज सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहे व तहसील प्रशासन के क्षेत्रीय लेखपाल अंजनी शुक्ला, दीपचंद यादव समेत अन्य प्रशासन काफी मुस्तैद दिखे। इस अवसर पर प्रधान नान बाबू सिंह, पूर्व प्रधान संजय यादव, प्रधान सुरेश गुप्ता, कुलदीप मौर्य, सुरेंद्र, पंकज पाठक, अनूप मिश्रा के साथ अन्य भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ