फर्जी बिलिंग के एक अन्य मामले में पटौदी, हरियाणा निवासी एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से सरकारी विभागों की फर्जी स्टांप, कई फर्जी फर्मों की चेक बुक और एटीएम कार्ड, टोल रसीद बुक, ‘‘धर्मकांटा’’ या वजन तोलने वाले स्टेशन की बुकलेट, फर्जी ट्रांसपोर्टर बुकलेट जैसे आपत्तिजनक दस्तावेज भारी मात्रा में बरामद किए गए थे। इनका उपयोग माल की झूठी आपूर्ति का सबूत दिखाने के लिए किया जा रहा था, जिन पर नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट बनाया गया और फर्जी फर्मों के माध्यम से पास कराया गया था। इन सबूतों के आधार पर इस व्यक्ति को सरकार के साथ 26 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी करने के आरोप में जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत 23 अक्टूबर, 2021 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.