अपर एसपी को मिली पदोन्नति

बांदा। जनपद में नियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र को अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी-2 में पदोन्नति प्रदान की गई है। उनकी पदोन्नति पर पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। हाल ही में सरकार ने 12 पदों पर प्रांतीय पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के बाद रिक्त पदों के सापेक्ष यह पदोन्नति की है। दीपावली से पहले प्रांतीय पुलिस सेवा के कुल 29 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया गया है। इनमें जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र भी शामिल हैं। 

अपर एसपी को दीपावली के मौके पर पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायाणा व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कंधों पर स्टार अलंकरण करते हुए प्रोन्नति पर बधाई दी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी (नगर) राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सत्य प्रकाश शर्मा, क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम तथा प्रतिसार निरीक्षक अजमेर सिंह आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ