राजेश शास्त्री, संवाददाता
सिद्धार्थनगर। जनपद के विमला इंटरनेशनल स्कूल श्यामपुर भवानीगंज के बच्चों ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर लोगों को दीवाली की पूर्व संध्या पर मिठाई बांट कर शुभकामनाएं दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार को विमला इंटरनेशनल स्कूल श्यामपुर भवानीगंज के बच्चों ने डॉक्टर सावन सहाय श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के इटवा बाजार, गालापुर, चौखड़ा, शाहपुर, डुमरियागंज, बैदौला, हल्लौर, बेवा चौराहा सहित दर्जनों चौराहों पर सेवा सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी व ठेला, रिक्शा वालों सहित आम लोगों को मिठाइयां बांट कर शुभकामनाएं दिया।
डॉक्टर सावन सहाय श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के साथ दीपावली उत्सव मनाया गया। बच्चों को सफाई, स्वच्छता एवं दिवाली उत्सव के महत्ता के बारे में बताया गया। साथ ही विमला इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों मिठाई, कैंडिल, बिस्किट, चिप्स, कॉपी-पेन आदि का वितरण कर दिवाली की शुभकामनाएं दी गई। स्कूल के बच्चों ने उनसे दिवाली त्योहार को एकता एवं शांतिपूर्वक मनाने की अपील भी की। इसी के साथ विमला इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों को गालापुर वटवासीनी मंदिर में दर्शन के लिए भी ले जाया गया। स्कूल में भी सहायक कर्मचारियों को मिठाई एवं नमकीन भेंट कर त्योहार की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर दीप्ती, अर्चना, अब्बास रिज़्वी, सिराज व स्टाफ सहित दर्जन भर लोग शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.