प्रार्थना पत्र देकर आंगनबाड़ी केंद्र तक रास्ता उपलब्ध कराने की मांग किया है बाल विकास परियोजना अधिकारी

राजेश कुमार शास्त्री, ब्यूरो चीफ 

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के  विकास खंड भनवापुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र हसुड़ी औसानपुर की कार्यकत्री ने बाल विकास परियोजना अधिकारी भनवापुर को प्रार्थना पत्र देकर आंगनबाड़ी केंद्र तक रास्ता उपलब्ध कराने की मांग किया है। जिससे केंद्र को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम त्रिपाठी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी भनवापुर को गत 21 दिसंबर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रार्थिनी आगनबाडी केंद्र हसुड़ी औसानपुर में तैनात है। इस केंद्र तक जाने के लिए कोई स्थायी रास्ता नहीं है। पूर्व में अस्थाई संपर्क मार्ग दूसरे लोगों के खेत से होकर केंद्र तक पहुंचाया जाता था। 

लेकिन खेत मालिकों ने अब इस रास्ते को बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिया है। इसलिए आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित करने में भारी असुविधा हो रही है। रास्ता बंद होने के कारण वहां तक नहीं पहुंच मिलता है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका तथा बच्चे केंद्र तक नहीं जा पाते हैं। यदि अस्थाई रास्ते से जाने का प्रयास करते हैं तो खेत मालिकों द्वारा भद्दी भद्दी गालियां दी जाती है। इसलिए केंद्र संचालित नहीं हो पा रहा है। ऐसे में केंद्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्थाई रास्ता दिलाया जाय। एक सप्ताह पूर्व दिए गए प्रार्थना पत्र पर अब तक विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ