Banda News : अपर एसपी की अगुवाई में चला वाहन चेकिंग अभियान

  • चेकिंग दौरान पकड़ी गई साढ़े सात लाख की नगदी सही होने पर छोड़ी

बाँदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट और पैलानी थाने में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा व प्रभारी निरीक्षक प्रभुनाथ सिंह ने आधा दर्जन चार पहिया वाहनों की चेकिंग में  7 लाख 48 हजार रुपये नकद पकड़ा, पूंछतांछ और पकड़ी गई रक़म के कागजाद दिखाने व सही पाए जाने पर उन्हें जाने दिया गया। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि चुनाव में लगी आचार संहिता के चलते चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बेंदाघाट चौकी में चेकिंग के दौरान 4 लाख 41 हजार रुपये व पैलानी थाना में चेकिंग के दौरान 3 लाख 7 हजार रुपये पकड़े गए, उनसे पूंछतांछ करने के बाद रुपये सही कारणों से ले जाये जाने पर सभी को जाने दिया गया है। अगर अवैध रूप से  पैसा ले जाये जाते कोई भी पकड़ा जायेगा तो आचार संहिता के नियम के मुताबिक कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ