Banda News : सपा किसान सभा के सम्मेलन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर निशाना साधा


बबेरु/बाँदा। बबेरू तहसील क्षेत्र के आहार बस स्टॉप पर समाजवादी किसान सभा का सम्मेलन जिला अध्यक्ष जुगुल किशोर पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिला एवं तहसील व ब्लाक के पदाधिकारियो की घोषणा की गई। और उन्हें मनोनयन प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। वही सम्मेलन के मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ बृद्ध नेता पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. रामऔतार शिवहरे ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मोदी योगी झूठ बोलते अघाते नही है, कानपुर का मेट्रो अखिलेश सरकार की देन है। भाजपाई झूठ बोलने की हद पार कर दिया है। कहते है कि सपाइयों के दिवालो से नोट निकल रहे है। जबकि सरकार भाजपा की है। 

वही किसान सभा के प्रदेश महासचिव उत्तम चंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने एयर इंडिया एयरपोर्ट बेच दिया। बेटी बचाओ का धन विज्ञापनों में खर्च कर दिया। पूर्वांचल के रहने वाला हूँ, पूर्वांचल से  खदेड़ने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। कहा कि एबीएम में गड़बड़ी आये तो लात मार कर तोड़ देना, चाहे भले जेल जाना पड़े। अखिलेश की सरकार बनाने के लिए जी जान से जुट जाने का आवाहन किया है। वही सपा किसान सभा के पदाधिकारी  इंद्रजीत यादव विधान सभा अध्यक्ष, यार मुहम्मद जिला उपाध्यक्ष, दिनेश निषाद जिला उपाध्यक्ष,  राजेश यादव विधान सभा सचिव, राम सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष, रोहिणी पटेल ब्लाक अध्यक्ष घोषित किया गया है। सपा किसान सभा के जिला अध्यक्ष जुगुल किशोर पटेल ने सभी का आभार प्रकट किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ