• 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लिए किया प्रेरित

अतर्रा (बांदा)। साक्षर प्रधान गांव की शान अभियान के अंतर्गत जनपद के 58 ग्राम पंचायतों में 13 जनवरी को प्रातरू 11 बजे मतदाता जागरण एवं कोविड टीकाकरण अभियान हेतु नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में सघन सम्पर्क करना था। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचोखर में नोडल अधिकारी राम राज(सिंचाई अभियंता) एवं प्राथमिक विद्यालय पचोखर-2 (अंग्रेजी माध्यम) के प्रधानाध्यापक प्रमोद दीक्षित मलय के संयुक्त नेतृत्व एवं ग्राम प्रधान श्रीमती ललता देवी की उपस्थिति में सहायक अध्यापकों, शिक्षा मित्रों, सफाई कर्मियों, आशा कार्यकत्रियों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में 23 फरवरी को 75 प्रतिशत से ऊपर मतदान करने तथा कोविड टीकाकरण की पहली एवं दूसरी डोज लेने हेतु घर-घर सम्पर्क कर प्रेरित किया गया। 15 से 16 वर्ष के किशोर-किशोरियों को टीकाकरण हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर शिक्षक साहित्यकार प्रमोद दीक्षित मलय ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे एक वोट से गांव एवं देश के विकास की राह खुलती है। जाति, धर्म, रिश्तों से ऊपर उठकर समाज के विकास के लिए मतदान करना है।

पहले मतदान करें फिर जलपान करें। लोकतंत्र के इस महान उत्सव में भागीदार बनकर  पाना कर्तव्य निभायें। ग्राम प्रधान ललता देवी ने कहा कि सभी का पहला काम मतदान करना होगा। इस बार गांव के सभी बूथों में 75 प्रतिशत से ऊपर मतदान करना है। प्राथमिक विद्यालय भाग -2 में एकत्रित होने के बाद समूह के रूप में जागरूकता नारे लगाते हुए गांव भ्रमण किया गया। इस सम्पर्क अभियान में महेंद्र गुप्ता, राकेश, ज्योति उपाध्याय, पप्पू पांडेय, दिनेश त्रिपाठी, लक्ष्मी, सीमा, शांती, दिलीप त्रिपाठी, मेवालाल, कमलेश, दयाराम, सीमा, आशा, देवराज, दौलत सिंह, राममिलन श्रीवास, सीताराम, शिवनारायण, चंद्रपाल, कलावती, विमला देवी आदि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने सहमति व्यक्त की। नये बने मतदाता एवं युवाओं में अत्यधिक उत्साह देखा गया।