सीएमओ ने बबेरू व कमासिन सीएचसी का किया निरीक्षण
बबेरु/बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कमासिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण करने के दौरान डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों को आने वाली कोरोना की तीसरी लहर व ओमिक्रान से बचाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मामला बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कमासिन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां पर बांदा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजय कुमार सहवाल के द्वारा निरीक्षण किया गया है।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी रूम, दवा वितरण काउंटर एवं हो रहे 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया है। और 16 जनवरी से टीम बनाकर घर घर में जाकर छूटे हुए लोगों को तथा 15 से 18 वर्ष के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश दिए हैं,वहीं यह भी बताया कि विद्यालय में जाकर के छात्र छात्राओं को वैक्सीनेशन कराना है। जिससे जो तीसरी लहर ओमिक्रान के रूप में सभी जगह फैल रही है। उससे बचाव हेतु सभी को जागरूक करना है, और ज्यादा से ज्यादा लोगो को वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ ऋषिकेश सिंह, डॉ रामनरेश पटेल, डॉ बृजेश भारतीय, एलटी धीरेंद्र सिंह, वैभव सिंह, अशोक कुमार आशीष कुमार सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
गांधी इण्टर कालेज में छात्रों को लगाया गया कोविड टीका
ओरन/बांदा। कस्बे के गांधी राजकीय इंटर कालेज में गुरुवार को मेगा कैंप लगाकर 15 से 18 वर्ष के छात्रों का कोविड टीकाकरण संपन्न हुआ, छात्र छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ कैंप में वैक्सीन लगवाई।
जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन पर गुरुवार को गांधी राजकीय इंटर कॉलेज में रामदेवी (एएनएम) व शिवम तिवारी (सी एच ओ) स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेगा कैम्प लगाकर छात्र छात्राओं के आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करके टीकाकरण किया, एवं कालेज स्टाफ ने छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए लकी ड्रा का इनाम रखा, जिसमें प्रथम इनाम संध्या देवी, द्वितीय इनाम प्रीति देवी, एवं तृतीय इनाम गयादीन को मिला, इस मेगा कैंप में 220 छात्र एवं छात्राओं का टीकाकरण हुआ। इस मौके पर रामनरेश शिवहरे प्रधानाचार्य, रविंद्र सिंह, राकेश सर, उदयवीर सिंह, संजीव द्विवेदी, सुन्दर लाल शिक्षक सहित कालेज स्टाफ मौजूद रहे।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया युवा दिवस
- बच्चों को दी विवेकानंद के बारे में जानकारी
बांदा। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के स्थापना दिवस 12 जनवरी को इस बार 25 वर्ष पूरे हो गये हैं। इस उपलक्ष्य में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की बांदा इकाई के संयोजक व बांदा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबन्धक दिनेश दीक्षित के नेतृत्व में समाजसेवियों ने अनाथालय में जाकर बच्चों के बीच स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव, जोकि युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर उनके जीवन के बारे में बच्चों को जानकारी दी और उन्हें बताया कि कैसे स्वामी विवेकानन्द ने अपनी भारतीय संस्कृति की पहचान विश्व के सामने रखी और आज के भारत में उनका क्या महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बांदा इकाई के संरक्षक महेंद्र देवपुरिया ने मिशन के उद्देश्य और क्रिया कलापों के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को मिशन की भांति दीन-दुखियों की सेवा करने की प्रेरणा भी दी। इस मौके पर सभी बच्चों को कम्बल के साथ-साथ उनकी पढ़ाई हेतु स्टेशनरी आदि का वितरण किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों और समाजसेवियों ने उन बच्चों के साथ रात्रि का भोजन भी किया। इसके बाद मिशन के सदस्यों ने बांदा के सभी मुक्तिधाम में नियुक्त कर्मियों के बीच जाकर मिशन के बारे में जानकारी देते हुए युवा दिवस के उपलक्ष्य में कम्बल का वितरण किया। उक्त दोनों कार्यक्रमों का संचालन समाजसेवी अमित सेठ भोलू ने किया। इस मौके पर शिवचरण शुक्ला, सुनील दीक्षित, राजेश शुक्ला सहित अनाथालय के वार्डन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
कस्बे में चोरियों का सिलसिला जारी
- शिक्षक के दरवाजे से चोरों ने उड़ाई बाईक
बबेरू/बांदा। कस्बे में चोरियों का सिलसिला जारी है अभी 2 दिन पूर्व इंडियन बैंक शाखा से एक व्यापारी का रुपया चोरी हो गया वही आज की रात शिक्षक के दरवाजे पर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिक्षक ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कस्बे के अतर्रा रोड नेता नगर निवासी शिक्षक सतीश कुमार पुत्र गजराज प्रजापती की स्प्लेंडर प्लस ब्लैक कलर की बाइक बीते बुधवार की रात लगभग 8 बजे दरवाजे पर लाक की हुई खड़ी थी। शिक्षक घर के अंदर था अज्ञात चोरों ने बाइक का लॉक तोड़कर बाइक सहित रफूचक्कर हो गए। शिक्षक ने कोतवाली बबेरू में तहरीर देकर बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
भूमि धरी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर ग्रामीण
बांदा। थाना जसपुरा के गड़रिया गांव निवासी रजमुन त्यागी पुत्र चुनुबाद ने तहसीलदार पैलानी तिम राज सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के गुंडे भूमि धरी नंबर पर प्रार्थी के बाउंड्री वॉल के अंदर जबरिया मकान बनाए जाने तथा बाउंड्री वॉल के अंदर पड़ा प्रार्थी का सामान चोरी किए जाने तथा प्रार्थी के मकान को छतिग्रस्त करते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है बताया कि गांव के भूरी पत्नी दर्शन, सेमिया पत्नी बबू, बबू पुत्र पेरवा खटीक ,बिनय पुत्र कैलाश कैलाश पुत्र पेरवा खटीक ,बड़कू पुत्र बबू , राम नरेश उर्फ लाला पुत्र सुरेश विश्वकर्मा व दो अज्ञात व्यक्ति दिनांक 23 नवंबर को सांय काल 5:00 बजे घुस आए और मकान में तोड़फोड़ करते हुए मकान बनाने लगे तथा 50000 का मटेरियल भी चोरी करके ले जाने लगे तो प्रार्थना मना किया।
वही प्रार्थी के भाइयों महावीर ,रजमोहन पुत्र चुनूबाद व लहुरी प्रेमा पत्नी रजमोहन को घर के अंदर घुस कर मारा पीटा वहीं पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में मेडिकल कराकर मामले को दबा दिया तहसीलदार पैलानी ने लेखपाल गड़रिया को जांच के निर्देश दिए हैं वहीं थाना प्रभारी जसपुरा राजेश वर्मा ने बताया कि उक्त जमीन पर विधवा महिला की जमीन पर रजमुन त्यागी ने धोखे से पट्टा करा लिया था और वह 50 साल से रह रही है अब उसे जांच करा कर शीघ्र खाली कराया जाएगा।
अचानक फूटा पटाखा, युवती घायल
बांदा। पटाखा हाथ में छूट जाने से युवती जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी प्रिया (19) पुत्री ऊधव बुधवार शाम सफाई करने के बाद अलमारी में रखा पटाखा उठाकर उसने आग में डाल दिया। कुछ देर बाद फिर वह पहुंची। उसने पटाखे को हाथ में उठा लिया। इसी बीच पटाखा फट गया, इससे प्रिया का हाथ जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
युवती ने गटका जहर, हालत बिगड़ी
बांदा। पन्ना जिले के चंदौर गांव निवासी ललिता (21) ने बुधवार की रात घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, वहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार किया जा रहा है।
घरेलू कलह के चलते युवक ने सल्फास की गोली खाकर किया आत्महत्या
बबेरु/बांदा। जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदौली गांव में एक 27 वर्षीय युवक ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर लिया है। जहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदौली गांव का है। जहां के रहने वाले संजय कुमार पुत्र राम कृपाल उम्र 27 वर्ष घरेलू कलह के चलते सल्फास की गोली खाकर खेतों की तरफ चला गया। वहीं खेतों पर जैसे ही गिर पड़ा तो आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दिया। और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए, और 108 एंबुलेंस की मदद से बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर डाक्टरों द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, वहीं डाक्टरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। वहीं पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है की जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है,जांच के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.