- कोई कितना हूं बोरा का मुह खोल ले, इस बार रसडा़ की जनता बिकने वाली नहीं है- सनातन पाण्डेय
- रसड़ा की जनता साइकिल का पंचर बनाने वाले के बेटे को विधायक बनाने का मन बना चुकी है - महेन्द्र चौहान
जयराम अनुरागी
बलिया। भाजपा से सपा में शामिल फायर ब्रांड पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने अपने आवास पर अपने समर्थको की एक आवश्यक बैठक बुलाकर सपा- सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी महेन्द्र चौहान को जीताने की रणनीति पर विचार - विमर्श किया, जिसकी अध्यक्षता सपा के, विधानसभा अध्यक्ष विजयशंकर यादव एंव संचालन राधेश्याम यादव प्रधान ने की। बैठक को मुख्य वक्ता के रुप में सम्बोधित करते हुए राम इकबाल सिंह ने कहा कि रसडा़ की लड़ाई एक अमीर प्रत्याशी बनाम एक गरीब प्रत्याशी के बीच है। यहां पर एक प्रत्याशी धनबल के बल पर पूरा राजनैतिक वातावरण दूषित कर दिया है।
देश के भविष्य नौजवानो के बीच मुर्गा और शराब बाटकर आने वाली पीढ़ी के नस्लों को बर्बाद करने पर तुला है। इस बात को इस क्षेत्र की जनता को समय रहते समझना पड़ेगा, नहीं तो घर का घर बर्बाद होते देर नहीं लगेगा। इसलिए क्षेत्र की जनता महान से अपील है कि रसड़ा में धनबल को जनबल से परास्त कर लोकतंत्र को बचाने का काम करें, नहीं तो आने वाली पीढ़ी हम सबको माफ नहीं करेगी।
पूर्व राज्यमंत्री सनातन पाण्डेय ने कहा कि रसडा़ विधानसभा की लडाई एकतरफा हो चुकी है। यहां की जनता महेन्द्र चौहान को विधायक बनाने का मन बना चुकी है। कोई कितना हूं नोटो से भरा बोरा का मुंह खोल ले, यहां कि जनता इस बार बिकने वाली नहीं है। जनता विरोधी से नोट तो लेगी लेकिन वोट गठबंधन के प्रत्याशी महेन्द्र चौहान को ही देगी। सपा- सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी महेन्द्र चौहान ने कहा कि इस विधानसभा की जनता का जिस तरह से हमें प्यार और सहयोग मिल रहा है, उससे तो यही लग रहा कि इस बार रसडा़ विधानसभा की जनता एक साइकिल के पंचर बनाने वाले के बेटे को विधायक बनाने का पूरी तरह मन बना लिया है।
बैठक को सम्बोधित करने वालों में सर्व श्री राजमंगल यादव, दिनेश राजभर, बीरबल राम, चन्द्र शेखर सिंह, कौशल सिंह एडवोकेट, अवधेश तिवारी, उतीर्ण पान्डेय, अमला यादव, राम श्रृंगार यादव, राजन कनौजिया, नमो नारायण सिंह, सिद्धार्थ गौतम सिंह , महेन्द्र सिंह चौहान, संजय यादव, अनिल सिंह, विनोद तिवारी आदि लोग प्रमुख रहें।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.